राजनगर-मोतीपुर-खैरा पथ के लिए मिली प्रशासनिक स्वीकृति:सड़क की 12.50 किमी लंबाई निर्धारित, 73.37 करोड़ की लागत से बनेगी

राजनगर-मोतीपुर-खैरा पथ के लिए मिली प्रशासनिक स्वीकृति:सड़क की 12.50 किमी लंबाई निर्धारित, 73.37 करोड़ की लागत से बनेगी

मधुबनी जिले के पथ प्रमंडल अंतर्गत राजनगर-मोतीपुर-खैरा पथ के मजबूतीकरण और चौड़ीकरण के लिए प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इस महत्वपूर्ण सड़क परियोजना से क्षेत्र में आवागमन को सुगम, सुरक्षित और तेज बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस पथ की कुल लंबाई 12.50 किलोमीटर निर्धारित की गई है। इसके निर्माण कार्य के लिए 7337.73 लाख की प्रशासनिक स्वीकृति मिली है। यातायात सुचारु रूप से होगा संचालित इस योजना के तहत सड़क का सुदृढ़ीकरण एवं चौड़ीकरण किया जाएगा, जिससे इसकी गुणवत्ता में सुधार होगा तथा यातायात अधिक सुरक्षित और सुचारु रूप से संचालित हो सकेगा। यह सड़क राजनगर, मोतीपुर, खैरा सहित आसपास के कई गांवों और बाजारों को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण कड़ी है। सड़क के बेहतर होने से स्थानीय लोगों को आवागमन की सुविधा मिलेगी। साथ ही व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य सामाजिक-आर्थिक गतिविधियों को भी गति प्राप्त होगी। इस परियोजना के पूर्ण होने से क्षेत्र में परिवहन व्यवस्था अधिक व्यवस्थित होगी तथा लोगों को आवागमन में होने वाली कठिनाइयों से राहत मिलेगी। लोगों को मिलेगी बेहतर यातायात सुविधा राज्य सरकार द्वारा सड़क अवसंरचना के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के बीच बेहतर संपर्क स्थापित हो सके। पथ निर्माण विभाग “पथ प्रगति के” संकल्प के साथ राज्य में सड़कों को सुदृढ़, सुरक्षित एवं आधुनिक बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है। मधुबनी जिला प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि इस परियोजना से क्षेत्र के लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी और क्षेत्रीय विकास को नई गति प्राप्त होगी। मधुबनी जिले के पथ प्रमंडल अंतर्गत राजनगर-मोतीपुर-खैरा पथ के मजबूतीकरण और चौड़ीकरण के लिए प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इस महत्वपूर्ण सड़क परियोजना से क्षेत्र में आवागमन को सुगम, सुरक्षित और तेज बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस पथ की कुल लंबाई 12.50 किलोमीटर निर्धारित की गई है। इसके निर्माण कार्य के लिए 7337.73 लाख की प्रशासनिक स्वीकृति मिली है। यातायात सुचारु रूप से होगा संचालित इस योजना के तहत सड़क का सुदृढ़ीकरण एवं चौड़ीकरण किया जाएगा, जिससे इसकी गुणवत्ता में सुधार होगा तथा यातायात अधिक सुरक्षित और सुचारु रूप से संचालित हो सकेगा। यह सड़क राजनगर, मोतीपुर, खैरा सहित आसपास के कई गांवों और बाजारों को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण कड़ी है। सड़क के बेहतर होने से स्थानीय लोगों को आवागमन की सुविधा मिलेगी। साथ ही व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य सामाजिक-आर्थिक गतिविधियों को भी गति प्राप्त होगी। इस परियोजना के पूर्ण होने से क्षेत्र में परिवहन व्यवस्था अधिक व्यवस्थित होगी तथा लोगों को आवागमन में होने वाली कठिनाइयों से राहत मिलेगी। लोगों को मिलेगी बेहतर यातायात सुविधा राज्य सरकार द्वारा सड़क अवसंरचना के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के बीच बेहतर संपर्क स्थापित हो सके। पथ निर्माण विभाग “पथ प्रगति के” संकल्प के साथ राज्य में सड़कों को सुदृढ़, सुरक्षित एवं आधुनिक बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है। मधुबनी जिला प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि इस परियोजना से क्षेत्र के लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी और क्षेत्रीय विकास को नई गति प्राप्त होगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *