गयाजी में घरेलू एलपीजी गैस की आपूर्ति को लेकर डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं। डीएम के निर्देश पर प्रशासनिक और पुलिस महकमा सक्रिय हो गया है। जिले के तमाम अधिकारियों को साफ निर्देश दिया गया है कि किसी भी कीमत पर गैस की कालाबाजारी, जमाखोरी या अधिक दाम पर बिक्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिले भर में लगातार निरीक्षण और छापेमारी की कार्रवाई चल रही है। इसी कड़ी में सदर अनुमंडल पदाधिकारी अनिल कुमार रमन ने मानपुर स्थित नारायणी गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान एजेंसी में 1282 सिलेंडर का बैकलॉग पाया गया, जबकि गोदाम में केवल 25 सिलेंडर ही शेष बचे थे। एजेंसी संचालकों ने बताया कि लोग जरूरत से ज्यादा बुकिंग कर रहे हैं, जिससे बैकलॉग बढ़ गया है। इस पर एसडीओ ने निर्देश दिया कि जिस उपभोक्ता की बुकिंग पहले हुई है, उसे प्राथमिकता के आधार पर गैस उपलब्ध कराई जाए। ऑनलाइन बुकिंग में आ रही परेशानी को देखते हुए फिलहाल मैन्युअल बुकिंग की व्यवस्था भी शुरू की गई है। अवैध वसूली पर सख्त कार्रवाई की जाएगी डीएम ने स्पष्ट किया है कि जिले में घरेलू एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है। सभी गैस कंपनियों और डिस्ट्रीब्यूटर्स के पास पर्याप्त मात्रा में सिलेंडर उपलब्ध हैं। अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराकर पैनिक बुकिंग न करें। पैनिक बुकिंग के कारण ही कई जगह बैकलॉग की स्थिति बन रही है। निगरानी के लिए जिला स्तर से लेकर प्रखंड स्तर तक अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। अपर जिला दंडाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी और अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी नियमित रूप से गैस एजेंसियों का निरीक्षण कर रहे हैं। प्रखंड स्तर पर आपूर्ति पदाधिकारी, आपूर्ति निरीक्षक और सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। ये सभी अधिकारी उपभोक्ताओं से फीडबैक लेकर शिकायतों का त्वरित निपटारा कर रहे हैं। अगर कहीं भी गैस की जमाखोरी, ब्लैकमार्केटिंग या निर्धारित दर से अधिक कीमत वसूलने की शिकायत मिलती है तो संबंधित एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उपभोक्ताओं के हितों से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। हेल्पलाइन नंबर जारी इधर, एसएसपी सुशील कुमार ने बताया कि घरेलू गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए जिला पुलिस ने विशेष धावा दल का गठन किया है। टीम को गुप्त सूचना जुटाकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत सख्ती से कार्रवाई की जाएगी और जल्द ही इसका असर भी दिखने लगेगा। घरेलू गैस से संबंधित शिकायतों के लिए जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर 0631-2222253 जारी किया है। यह जिला नियंत्रण कक्ष सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक सक्रिय रहेगा। उपभोक्ता गैस से जुड़ी किसी भी समस्या, शिकायत या सूचना इस नंबर पर दे सकते हैं। गयाजी में घरेलू एलपीजी गैस की आपूर्ति को लेकर डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं। डीएम के निर्देश पर प्रशासनिक और पुलिस महकमा सक्रिय हो गया है। जिले के तमाम अधिकारियों को साफ निर्देश दिया गया है कि किसी भी कीमत पर गैस की कालाबाजारी, जमाखोरी या अधिक दाम पर बिक्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिले भर में लगातार निरीक्षण और छापेमारी की कार्रवाई चल रही है। इसी कड़ी में सदर अनुमंडल पदाधिकारी अनिल कुमार रमन ने मानपुर स्थित नारायणी गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान एजेंसी में 1282 सिलेंडर का बैकलॉग पाया गया, जबकि गोदाम में केवल 25 सिलेंडर ही शेष बचे थे। एजेंसी संचालकों ने बताया कि लोग जरूरत से ज्यादा बुकिंग कर रहे हैं, जिससे बैकलॉग बढ़ गया है। इस पर एसडीओ ने निर्देश दिया कि जिस उपभोक्ता की बुकिंग पहले हुई है, उसे प्राथमिकता के आधार पर गैस उपलब्ध कराई जाए। ऑनलाइन बुकिंग में आ रही परेशानी को देखते हुए फिलहाल मैन्युअल बुकिंग की व्यवस्था भी शुरू की गई है। अवैध वसूली पर सख्त कार्रवाई की जाएगी डीएम ने स्पष्ट किया है कि जिले में घरेलू एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है। सभी गैस कंपनियों और डिस्ट्रीब्यूटर्स के पास पर्याप्त मात्रा में सिलेंडर उपलब्ध हैं। अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराकर पैनिक बुकिंग न करें। पैनिक बुकिंग के कारण ही कई जगह बैकलॉग की स्थिति बन रही है। निगरानी के लिए जिला स्तर से लेकर प्रखंड स्तर तक अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। अपर जिला दंडाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी और अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी नियमित रूप से गैस एजेंसियों का निरीक्षण कर रहे हैं। प्रखंड स्तर पर आपूर्ति पदाधिकारी, आपूर्ति निरीक्षक और सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। ये सभी अधिकारी उपभोक्ताओं से फीडबैक लेकर शिकायतों का त्वरित निपटारा कर रहे हैं। अगर कहीं भी गैस की जमाखोरी, ब्लैकमार्केटिंग या निर्धारित दर से अधिक कीमत वसूलने की शिकायत मिलती है तो संबंधित एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उपभोक्ताओं के हितों से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। हेल्पलाइन नंबर जारी इधर, एसएसपी सुशील कुमार ने बताया कि घरेलू गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए जिला पुलिस ने विशेष धावा दल का गठन किया है। टीम को गुप्त सूचना जुटाकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत सख्ती से कार्रवाई की जाएगी और जल्द ही इसका असर भी दिखने लगेगा। घरेलू गैस से संबंधित शिकायतों के लिए जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर 0631-2222253 जारी किया है। यह जिला नियंत्रण कक्ष सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक सक्रिय रहेगा। उपभोक्ता गैस से जुड़ी किसी भी समस्या, शिकायत या सूचना इस नंबर पर दे सकते हैं।


