भास्कर न्यूज | पीरपैंती पुलिस सप्ताह दिवस के मौके पर मंगलवार को इशीपुर के खेल मैदान में प्रशासन एकादश और नागरिक इलेवन के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। जिसमें प्रशासन एकादश की टीम ने नागरिक इलेवन को 21 रन से हरा दिया। प्रशासन एकादश की कप्तानी इशीपुर थानाध्यक्ष मनीष कुमार और नागरिक एकादश की कप्तानी पूर्व मुखिया संजय साह ने की। टॉस जीतकर प्रशासन एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 137 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नागरिक एकादश की टीम निर्धारित ओवर में 116 रन ही बना सकी। प्रशासन एकादश के उप कप्तान बीडीओ अभिमन्यु कुमार ने 72 रन की पारी खेली। उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ का पुरस्कार दिया गया। महंत माईजी महाराज और पूर्व उपप्रमुख बबलू यादव ने विजेता तथा उपविजेता टीम को कप प्रदान किया। भास्कर न्यूज | पीरपैंती पुलिस सप्ताह दिवस के मौके पर मंगलवार को इशीपुर के खेल मैदान में प्रशासन एकादश और नागरिक इलेवन के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। जिसमें प्रशासन एकादश की टीम ने नागरिक इलेवन को 21 रन से हरा दिया। प्रशासन एकादश की कप्तानी इशीपुर थानाध्यक्ष मनीष कुमार और नागरिक एकादश की कप्तानी पूर्व मुखिया संजय साह ने की। टॉस जीतकर प्रशासन एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 137 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नागरिक एकादश की टीम निर्धारित ओवर में 116 रन ही बना सकी। प्रशासन एकादश के उप कप्तान बीडीओ अभिमन्यु कुमार ने 72 रन की पारी खेली। उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ का पुरस्कार दिया गया। महंत माईजी महाराज और पूर्व उपप्रमुख बबलू यादव ने विजेता तथा उपविजेता टीम को कप प्रदान किया।


