जहानाबाद के गुलाबगंज बाजार में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान पुलिस और प्रशासनिक टीम पर पथराव किया गया। इस घटना में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
अतिक्रमणकारियों ने किया हमला यह कार्रवाई हाईकोर्ट के निर्देश के अनुसार जिला प्रशासन और स्थानीय पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा की जा रही थी। जैसे ही अतिक्रमण हटाने का काम शुरू हुआ, इीस बीच कुछ लोगों ने अचानक पथराव शुरू कर दिया, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस लाइन से अतिरिक्त बल मौके पर भेजा गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए जिले के वरीय पुलिस पदाधिकारी भी अतिरिक्त बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
आरोपियों की हो रही पहचान पुलिस द्वारा पूरे घटनाक्रम की वीडियोग्राफी कराई जा रही है। पथराव में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और प्रशासन ने दोषियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई का आश्वासन दिया है। फिलहाल, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना और हालात को पूरी तरह नियंत्रण में लेना प्राथमिकता है। जिला परिवहन पदाधिकारी ने क्या कहा इस संबंध में जिला परिवहन पदाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में की जा रही थी। उन्होंने पुष्टि की कि इसी दौरान कुछ अज्ञात लोगों द्वारा पथराव किया गया। इलाके में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। जहानाबाद के गुलाबगंज बाजार में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान पुलिस और प्रशासनिक टीम पर पथराव किया गया। इस घटना में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
अतिक्रमणकारियों ने किया हमला यह कार्रवाई हाईकोर्ट के निर्देश के अनुसार जिला प्रशासन और स्थानीय पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा की जा रही थी। जैसे ही अतिक्रमण हटाने का काम शुरू हुआ, इीस बीच कुछ लोगों ने अचानक पथराव शुरू कर दिया, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस लाइन से अतिरिक्त बल मौके पर भेजा गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए जिले के वरीय पुलिस पदाधिकारी भी अतिरिक्त बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
आरोपियों की हो रही पहचान पुलिस द्वारा पूरे घटनाक्रम की वीडियोग्राफी कराई जा रही है। पथराव में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और प्रशासन ने दोषियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई का आश्वासन दिया है। फिलहाल, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना और हालात को पूरी तरह नियंत्रण में लेना प्राथमिकता है। जिला परिवहन पदाधिकारी ने क्या कहा इस संबंध में जिला परिवहन पदाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में की जा रही थी। उन्होंने पुष्टि की कि इसी दौरान कुछ अज्ञात लोगों द्वारा पथराव किया गया। इलाके में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।