धमतरी में होली पर प्रशासन सख्त, फ्लैग मार्च निकाली:300 से अधिक जवान तैनात, हुड़दंगियों को चेतावनी जारी

धमतरी में होली पर प्रशासन सख्त, फ्लैग मार्च निकाली:300 से अधिक जवान तैनात, हुड़दंगियों को चेतावनी जारी

छत्तीसगढ़ के धमतरी में होली पर्व को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। पर्व से पहले जिला एवं पुलिस प्रशासन ने शहर में फ्लैग मार्च निकाली। होली के दौरान 300 से अधिक पुलिस बल, चार पहिया और मोटरसाइकिल पेट्रोलिंग, तथा रिजर्व बल तैनात किया गया है। गुंडा बदमाशों, असामाजिक तत्वों और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। यह फ्लैग मार्च होली (धुलेंडी) त्योहार के मद्देनजर जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से निकाली गई। इसका लक्ष्य गुंडा-बदमाशों में भय पैदा करना और आमजन में सुरक्षा की भावना स्थापित करना है। फ्लैग मार्च धमतरी जिला मुख्यालय और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में निकाली गई। यह रक्षित केंद्र धमतरी से शुरू होकर शहर के प्रमुख चौराहों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों से गुजरी। इनमें लक्ष्मी निवास, अंबेडकर चौक, रत्नाबांधा, मुजगहन, मकई चौक, सिहावा चौक, बस स्टैंड, अर्जुनी मोड़, नहरनाका चौक और विंध्यवासिनी मंदिर शामिल थे। फ्लैग मार्च की देखिए तस्वीरें 300 से ज्यादा पुलिस बल तैनात मार्च के दौरान आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। असामाजिक तत्वों को स्पष्ट चेतावनी भी दी गई। मकई चौक से सदर बाजार होते हुए विंध्यवासिनी मंदिर तक पुलिस बल ने सघन पैदल मार्च कर यह संदेश दोहराया। एसपी सूरज सिंह परिहार ने बताया कि त्योहार के दौरान लगभग 300 से अधिक पुलिस बल तैनात किया गया है। इसमें 33 चारपहिया वाहन पेट्रोलिंग, 15 मोटरसाइकिल पेट्रोलिंग, 02 क्यूआरटी टीम (त्वरित कार्यवाही दल), 23 फिक्स पिकेट और पर्याप्त रिजर्व बल शामिल है। यह बल बॉडीगार्ड हेलमेट और बलवा ड्रिल सामग्री से लैस होगा। शहर में छोटी-बड़ी मिलाकर लगभग 100 से 110 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। होली (धुलेंडी) त्योहार के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। थाने और अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी धमतरी, कुरूद, नगरी और केरेगांव-अकलाड़ोगरी अनुभागों में संबंधित राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को स्पष्ट जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। अवैध शराब बिक्री, हुड़दंग, छेड़छाड़, मारपीट, चाकूबाजी और जबरन रंग डालने जैसी गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। गुंडा और निगरानी बदमाशों की नियमित चेकिंग की जाएगी। उनके खिलाफ बाउंड ओवर की कार्रवाई के साथ-साथ आवश्यकतानुसार जिला बदर और एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम) के तहत भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *