होली पर्व के अवसर पर बक्सर में सांप्रदायिक सौहार्द और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। शुक्रवार को नगर भवन बक्सर में जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला और पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने संयुक्त रूप से प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और संबंधित अधिकारियों को ब्रीफिंग दी। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि वे 2 मार्च की दोपहर से अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर उपस्थित होकर 4 मार्च तक या स्थिति सामान्य होने तक डटे रहेंगे। अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बक्सर व डुमरांव को अपने-अपने क्षेत्रों में विधि-व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है। होलिका दहन के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की अपील सभी थानाध्यक्ष, ओपी अध्यक्ष, अंचलाधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी को क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर आसूचना संकलन करने और हालात पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है। होलिका दहन के दौरान विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। जिला अग्निशमन पदाधिकारी को समाहरणालय स्थित जिला नियंत्रण कक्ष, मॉडल थाना बक्सर और डुमरांव थाना में अग्निशमन वाहन व दल तैनात रखने का निर्देश दिया गया है। वहीं, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल को चिन्हित स्थलों पर लटकते व खुले तारों की मरम्मत सुनिश्चित करने को कहा गया है। ‘साइबर सेनानी’ व्हाट्सऐप ग्रुप के माध्यम से लगातार मॉनिटरिंग करेंगे सोशल मीडिया पर निगरानी के लिए साइबर थाना और प्रशासनिक अधिकारी ‘साइबर सेनानी’ व्हाट्सऐप ग्रुप के माध्यम से लगातार मॉनिटरिंग करेंगे। सदर अस्पताल बक्सर, अनुमंडलीय अस्पताल डुमरांव सहित सभी स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट मोड में रखते हुए चिकित्सक दल, दवाइयों व एंबुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए QRT (क्विक रिस्पांस टीम) का गठन किया गया है, जो सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचेगी। मद्य निषेध नीति के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु छापेमारी, मोटरसाइकिल गश्ती एवं नदी क्षेत्रों में नाव गश्ती की विशेष व्यवस्था की गई है। जिला नियंत्रण कक्ष समाहरणालय परिसर स्थित आपदा शाखा में कार्यरत रहेगा, जिसका दूरभाष संख्या 06183-223333 जारी किया गया है। प्रशासन ने आमजनों से शांति एवं सौहार्द के साथ होली मनाने की अपील की है। होली पर्व के अवसर पर बक्सर में सांप्रदायिक सौहार्द और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। शुक्रवार को नगर भवन बक्सर में जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला और पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने संयुक्त रूप से प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और संबंधित अधिकारियों को ब्रीफिंग दी। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि वे 2 मार्च की दोपहर से अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर उपस्थित होकर 4 मार्च तक या स्थिति सामान्य होने तक डटे रहेंगे। अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बक्सर व डुमरांव को अपने-अपने क्षेत्रों में विधि-व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है। होलिका दहन के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की अपील सभी थानाध्यक्ष, ओपी अध्यक्ष, अंचलाधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी को क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर आसूचना संकलन करने और हालात पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है। होलिका दहन के दौरान विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। जिला अग्निशमन पदाधिकारी को समाहरणालय स्थित जिला नियंत्रण कक्ष, मॉडल थाना बक्सर और डुमरांव थाना में अग्निशमन वाहन व दल तैनात रखने का निर्देश दिया गया है। वहीं, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल को चिन्हित स्थलों पर लटकते व खुले तारों की मरम्मत सुनिश्चित करने को कहा गया है। ‘साइबर सेनानी’ व्हाट्सऐप ग्रुप के माध्यम से लगातार मॉनिटरिंग करेंगे सोशल मीडिया पर निगरानी के लिए साइबर थाना और प्रशासनिक अधिकारी ‘साइबर सेनानी’ व्हाट्सऐप ग्रुप के माध्यम से लगातार मॉनिटरिंग करेंगे। सदर अस्पताल बक्सर, अनुमंडलीय अस्पताल डुमरांव सहित सभी स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट मोड में रखते हुए चिकित्सक दल, दवाइयों व एंबुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए QRT (क्विक रिस्पांस टीम) का गठन किया गया है, जो सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचेगी। मद्य निषेध नीति के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु छापेमारी, मोटरसाइकिल गश्ती एवं नदी क्षेत्रों में नाव गश्ती की विशेष व्यवस्था की गई है। जिला नियंत्रण कक्ष समाहरणालय परिसर स्थित आपदा शाखा में कार्यरत रहेगा, जिसका दूरभाष संख्या 06183-223333 जारी किया गया है। प्रशासन ने आमजनों से शांति एवं सौहार्द के साथ होली मनाने की अपील की है।


