सिटी रिपोर्टर | गोपालगंज जिले में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इसी कड़ी में रविवार को प्रशासनिक अधिकारियों की एक संयुक्त टीम ने राम-जानकी पथ पर दुर्घटना संभावित स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण का नेतृत्व सदर अनुमंडल पदाधिकारी अनिल कुमार एवं एसडीपीओ सदर टू राजेश कुमार ने किया। अधिकारियों ने स्थानीय प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ हमीदपुर गांव से लेकर सत्तरघाट महासेतु तक सड़क का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सड़क के मोड़, टर्निंग प्वाइंट, चौक-चौराहों एवं बाजार क्षेत्रों को दुर्घटना की दृष्टि से संवेदनशील बताया। इन स्थलों को चिन्हित करते हुए अधिकारियों ने आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। एसडीएम अनिल कुमार ने दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में स्पीड ब्रेकर निर्माण, साइन बोर्ड लगाने तथा अन्य आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। इसके साथ ही बीडीओ नंदकिशोर साह एवं सीओ गौतम कुमार सिंह को राम-जानकी पथ के किनारे विशेषकर टर्निंग प्वाइंट और चौक-बाजारों के पास किए गए अतिक्रमण को शीघ्र हटाने का निर्देश दिया। जागरुकता पर जोर वहीं एसडीपीओ राजेश कुमार ने थानाध्यक्ष सुभाष कुमार पासवान को निर्देश दिया कि दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में ग्रामीणों के बीच सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाए। साथ ही हमीदपुर से सत्तरघाट महासेतु तक पुलिस बल की नियमित तैनाती सुनिश्चित करने को कहा, ताकि यातायात नियमों का पालन कराया जा सके और तेज रफ्तार पर नियंत्रण हो। निरीक्षण के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने भी अधिकारियों के समक्ष यातायात से जुड़ी समस्याएं रखीं। ग्रामीणों ने तेज गति से चलने वाले वाहनों, अतिक्रमण और पर्याप्त सुरक्षा उपायों के अभाव की बात कही। अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित समाधान का आश्वासन दिया और संबंधित विभागों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए। सिटी रिपोर्टर | गोपालगंज जिले में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इसी कड़ी में रविवार को प्रशासनिक अधिकारियों की एक संयुक्त टीम ने राम-जानकी पथ पर दुर्घटना संभावित स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण का नेतृत्व सदर अनुमंडल पदाधिकारी अनिल कुमार एवं एसडीपीओ सदर टू राजेश कुमार ने किया। अधिकारियों ने स्थानीय प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ हमीदपुर गांव से लेकर सत्तरघाट महासेतु तक सड़क का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सड़क के मोड़, टर्निंग प्वाइंट, चौक-चौराहों एवं बाजार क्षेत्रों को दुर्घटना की दृष्टि से संवेदनशील बताया। इन स्थलों को चिन्हित करते हुए अधिकारियों ने आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। एसडीएम अनिल कुमार ने दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में स्पीड ब्रेकर निर्माण, साइन बोर्ड लगाने तथा अन्य आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। इसके साथ ही बीडीओ नंदकिशोर साह एवं सीओ गौतम कुमार सिंह को राम-जानकी पथ के किनारे विशेषकर टर्निंग प्वाइंट और चौक-बाजारों के पास किए गए अतिक्रमण को शीघ्र हटाने का निर्देश दिया। जागरुकता पर जोर वहीं एसडीपीओ राजेश कुमार ने थानाध्यक्ष सुभाष कुमार पासवान को निर्देश दिया कि दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में ग्रामीणों के बीच सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाए। साथ ही हमीदपुर से सत्तरघाट महासेतु तक पुलिस बल की नियमित तैनाती सुनिश्चित करने को कहा, ताकि यातायात नियमों का पालन कराया जा सके और तेज रफ्तार पर नियंत्रण हो। निरीक्षण के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने भी अधिकारियों के समक्ष यातायात से जुड़ी समस्याएं रखीं। ग्रामीणों ने तेज गति से चलने वाले वाहनों, अतिक्रमण और पर्याप्त सुरक्षा उपायों के अभाव की बात कही। अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित समाधान का आश्वासन दिया और संबंधित विभागों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए।


