पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया में एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी, अवैध भंडारण और आपूर्ति में अनियमितता को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। अपर समाहर्ता-सह-जिला आपूर्ति पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा ने बताया कि जिले के तीनों अनुमंडलों में लगातार सघन निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। गड़बड़ी पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई और प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में अधिकारी ने स्पष्ट किया कि जिले में एलपीजी गैस की उपलब्धता में कोई कमी नहीं है। आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है और उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जा रही है। वर्तमान में जिले में कुल 20,580 एलपीजी सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। बीते दिन 9,324 सिलेंडरों की सफलतापूर्वक डिलीवरी की गई, जो प्रशासन की सुदृढ़ व्यवस्था को दर्शाता है। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि जरूरत के अनुसार आपूर्ति बनी रहे। कालाबाजारी की सूचना विभाग को दें शिकायतों के निपटारे को लेकर भी जिला प्रशासन गंभीरता से कार्य कर रहा है। अब तक कुल 35 शिकायतें दर्ज की गई हैं। इनमें से 29 शिकायतें बेतिया अनुमंडल से, जबकि 3-3 शिकायतें नरकटियागंज और बगहा अनुमंडल से संबंधित हैं। सभी शिकायतों के शीघ्र निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अनियमितता या कालाबाजारी की सूचना तुरंत संबंधित विभाग को दें। इससे समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी और उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा हो सकेगी। पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया में एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी, अवैध भंडारण और आपूर्ति में अनियमितता को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। अपर समाहर्ता-सह-जिला आपूर्ति पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा ने बताया कि जिले के तीनों अनुमंडलों में लगातार सघन निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। गड़बड़ी पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई और प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में अधिकारी ने स्पष्ट किया कि जिले में एलपीजी गैस की उपलब्धता में कोई कमी नहीं है। आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है और उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जा रही है। वर्तमान में जिले में कुल 20,580 एलपीजी सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। बीते दिन 9,324 सिलेंडरों की सफलतापूर्वक डिलीवरी की गई, जो प्रशासन की सुदृढ़ व्यवस्था को दर्शाता है। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि जरूरत के अनुसार आपूर्ति बनी रहे। कालाबाजारी की सूचना विभाग को दें शिकायतों के निपटारे को लेकर भी जिला प्रशासन गंभीरता से कार्य कर रहा है। अब तक कुल 35 शिकायतें दर्ज की गई हैं। इनमें से 29 शिकायतें बेतिया अनुमंडल से, जबकि 3-3 शिकायतें नरकटियागंज और बगहा अनुमंडल से संबंधित हैं। सभी शिकायतों के शीघ्र निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अनियमितता या कालाबाजारी की सूचना तुरंत संबंधित विभाग को दें। इससे समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी और उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा हो सकेगी।


