औरंगाबाद में प्रशासन आपके द्वार मेगा शिविर लगा:27 विभागों के स्टॉल पर सुनी गईं ग्रामीणों की समस्याएं, प्रशासनिक सेवा का फायदा पहुंचाना मकसद

औरंगाबाद में प्रशासन आपके द्वार मेगा शिविर लगा:27 विभागों के स्टॉल पर सुनी गईं ग्रामीणों की समस्याएं, प्रशासनिक सेवा का फायदा पहुंचाना मकसद

औरंगाबाद के बारुण प्रखंड के बर्डी खुर्द स्थित नवनिर्मित पंचायत भवन सरकार परिसर में आज “प्रशासन आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत भव्य मेगा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याओं और शिकायतों को लेकर पहुंचे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को सरकारी योजनाओं और प्रशासनिक सेवाओं का लाभ सीधे उनके गांव तक पहुंचाना था, ताकि उन्हें विभिन्न कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। मेगा शिविर का उद्घाटन डीडीसी अनन्या सिंह, एडीएम उपेंद्र पंडित, अनुमंडल पदाधिकारी संतन सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उद्घाटन के दौरान अधिकारियों ने कार्यक्रम के उद्देश्य और इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला। डीडीसी अनन्या सिंह ने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि आम जनता की समस्याओं का समाधान शीघ्र और पारदर्शी तरीके से किया जाए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ उनकी शिकायतों का भी मौके पर समाधान किया जा सकता है। इससे लोगों का प्रशासन पर विश्वास और मजबूत होगा। विभिन्न विभागों के लगाए गए 27 स्टॉल इस मेगा शिविर में विभिन्न सरकारी विभागों की ओर से कुल 27 स्टॉल लगाए गए थे। इन स्टॉलों पर संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे, जो ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर मौके पर ही उनके समाधान की प्रक्रिया में जुटे रहे। शिविर में लोगों को सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया गया।शिविर में आईसीडीएस, जीविका, आपूर्ति विभाग, राजस्व विभाग, विशेष सर्वेक्षण, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आयुष्मान योजना, पशुपालन विभाग, पंचायती राज विभाग, कृषि विभाग, सांख्यिकी विभाग, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा योजना, ऊर्जा विभाग सहित कई महत्वपूर्ण विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाए। इन विभागों के अधिकारियों ने लोगों को योजनाओं के बारे में जानकारी दी और उनके आवेदन तथा शिकायतों को स्वीकार कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। अधिकारियों ने किया सभी स्टॉल का निरीक्षण कार्यक्रम की खास बात यह रही कि डीडीसी अनन्या सिंह ने स्वयं सभी स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रत्येक विभाग के स्टॉल पर जाकर वहां आने वाले लोगों से बातचीत की और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। कई मामलों में शिकायतें सुनने के बाद उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पूरे कार्यक्रम के दौरान बारुण प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी नीरज कुमार और मुखिया प्रतिनिधि मंजीत कुमार सक्रिय रूप से मौजूद रहे और शिविर की व्यवस्था पर नजर बनाए रखी। सभी अतिथियों का स्वागत बीडीओ नीरज कुमार ने किया। औरंगाबाद के बारुण प्रखंड के बर्डी खुर्द स्थित नवनिर्मित पंचायत भवन सरकार परिसर में आज “प्रशासन आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत भव्य मेगा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याओं और शिकायतों को लेकर पहुंचे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को सरकारी योजनाओं और प्रशासनिक सेवाओं का लाभ सीधे उनके गांव तक पहुंचाना था, ताकि उन्हें विभिन्न कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। मेगा शिविर का उद्घाटन डीडीसी अनन्या सिंह, एडीएम उपेंद्र पंडित, अनुमंडल पदाधिकारी संतन सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उद्घाटन के दौरान अधिकारियों ने कार्यक्रम के उद्देश्य और इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला। डीडीसी अनन्या सिंह ने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि आम जनता की समस्याओं का समाधान शीघ्र और पारदर्शी तरीके से किया जाए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ उनकी शिकायतों का भी मौके पर समाधान किया जा सकता है। इससे लोगों का प्रशासन पर विश्वास और मजबूत होगा। विभिन्न विभागों के लगाए गए 27 स्टॉल इस मेगा शिविर में विभिन्न सरकारी विभागों की ओर से कुल 27 स्टॉल लगाए गए थे। इन स्टॉलों पर संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे, जो ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर मौके पर ही उनके समाधान की प्रक्रिया में जुटे रहे। शिविर में लोगों को सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया गया।शिविर में आईसीडीएस, जीविका, आपूर्ति विभाग, राजस्व विभाग, विशेष सर्वेक्षण, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आयुष्मान योजना, पशुपालन विभाग, पंचायती राज विभाग, कृषि विभाग, सांख्यिकी विभाग, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा योजना, ऊर्जा विभाग सहित कई महत्वपूर्ण विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाए। इन विभागों के अधिकारियों ने लोगों को योजनाओं के बारे में जानकारी दी और उनके आवेदन तथा शिकायतों को स्वीकार कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। अधिकारियों ने किया सभी स्टॉल का निरीक्षण कार्यक्रम की खास बात यह रही कि डीडीसी अनन्या सिंह ने स्वयं सभी स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रत्येक विभाग के स्टॉल पर जाकर वहां आने वाले लोगों से बातचीत की और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। कई मामलों में शिकायतें सुनने के बाद उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पूरे कार्यक्रम के दौरान बारुण प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी नीरज कुमार और मुखिया प्रतिनिधि मंजीत कुमार सक्रिय रूप से मौजूद रहे और शिविर की व्यवस्था पर नजर बनाए रखी। सभी अतिथियों का स्वागत बीडीओ नीरज कुमार ने किया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *