जमुई में बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की पुलिस अवर निरीक्षक (एसआई) नियुक्ति परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण और कदाचार-मुक्त आयोजन के लिए प्रशासन सख्त है। इसी क्रम में शुक्रवार को समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डीएम नवीन और एसपी विश्वजीत दयाल ने संयुक्त रूप से की। यह परीक्षा 18 जनवरी और 21 जनवरी 2026 को जिले के 14 परीक्षा केंद्रों पर दो-दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक निर्धारित है। इस परीक्षा में लगभग 5064 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा केंद्रों पर निगरानी का निर्देश डीएम नवीन ने सभी परीक्षा केंद्रों पर सतत और प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरों से लाइव मॉनिटरिंग की जाएगी। डीएम ने स्पष्ट किया कि परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। प्रश्न पत्र परीक्षार्थियों की उपस्थिति में और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ही खोले जाएंगे। परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से डेढ़ घंटा पहले प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। बैठक में डीडीसी सुभाष चंद्र मंडल, अपर समाहर्ता रविकांत सिन्हा, डीटीओ सुनील कुमार, एसडीओ सौरव कुमार, सिविल सर्जन, जिला शिक्षा पदाधिकारी दयाशंकर सहित सभी केंद्राधीक्षक, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे। जमुई में बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की पुलिस अवर निरीक्षक (एसआई) नियुक्ति परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण और कदाचार-मुक्त आयोजन के लिए प्रशासन सख्त है। इसी क्रम में शुक्रवार को समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डीएम नवीन और एसपी विश्वजीत दयाल ने संयुक्त रूप से की। यह परीक्षा 18 जनवरी और 21 जनवरी 2026 को जिले के 14 परीक्षा केंद्रों पर दो-दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक निर्धारित है। इस परीक्षा में लगभग 5064 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा केंद्रों पर निगरानी का निर्देश डीएम नवीन ने सभी परीक्षा केंद्रों पर सतत और प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरों से लाइव मॉनिटरिंग की जाएगी। डीएम ने स्पष्ट किया कि परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। प्रश्न पत्र परीक्षार्थियों की उपस्थिति में और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ही खोले जाएंगे। परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से डेढ़ घंटा पहले प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। बैठक में डीडीसी सुभाष चंद्र मंडल, अपर समाहर्ता रविकांत सिन्हा, डीटीओ सुनील कुमार, एसडीओ सौरव कुमार, सिविल सर्जन, जिला शिक्षा पदाधिकारी दयाशंकर सहित सभी केंद्राधीक्षक, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।


