पश्चिम चंपारण के अपर समाहर्ता-सह-जिला आपूर्ति पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा ने बताया कि जिले में एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी, अवैध भंडारण और आपूर्ति में अनियमितताओं को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सख्त है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आम उपभोक्ताओं को समय पर और उचित मूल्य पर गैस उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से जिले के तीनों अनुमंडलों में लगातार निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। नियमित रूप से जांच करने के निर्देश दिए गए संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से जांच करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी स्तर पर गड़बड़ी को तुरंत पकड़ा जा सके। यदि कहीं भी अवैध भंडारण, अधिक मूल्य वसूली या आपूर्ति में गड़बड़ी की शिकायत मिलती है, तो उस पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। आम लोगों से भी अपील की गई है कि यदि उन्हें कहीं एलपीजी से जुड़ी किसी भी प्रकार की अनियमितता दिखाई दे, तो इसकी सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। लापरवाही या अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा प्रशासन पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन का लक्ष्य है कि जिले में एलपीजी वितरण प्रणाली को पूरी तरह सुव्यवस्थित और पारदर्शी बनाया जाए, जिससे उपभोक्ताओं को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े और अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लग सके। पश्चिम चंपारण के अपर समाहर्ता-सह-जिला आपूर्ति पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा ने बताया कि जिले में एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी, अवैध भंडारण और आपूर्ति में अनियमितताओं को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सख्त है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आम उपभोक्ताओं को समय पर और उचित मूल्य पर गैस उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से जिले के तीनों अनुमंडलों में लगातार निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। नियमित रूप से जांच करने के निर्देश दिए गए संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से जांच करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी स्तर पर गड़बड़ी को तुरंत पकड़ा जा सके। यदि कहीं भी अवैध भंडारण, अधिक मूल्य वसूली या आपूर्ति में गड़बड़ी की शिकायत मिलती है, तो उस पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। आम लोगों से भी अपील की गई है कि यदि उन्हें कहीं एलपीजी से जुड़ी किसी भी प्रकार की अनियमितता दिखाई दे, तो इसकी सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। लापरवाही या अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा प्रशासन पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन का लक्ष्य है कि जिले में एलपीजी वितरण प्रणाली को पूरी तरह सुव्यवस्थित और पारदर्शी बनाया जाए, जिससे उपभोक्ताओं को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े और अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लग सके।


