बेगूसराय में लोगों को आसानी से रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के लिए डीएम श्रीकांत शास्त्री के निर्देश पर जिले में विभिन्न तेल विपणन कंपनियों के प्रदर्शन और रसोई गैस की उपलब्धता की दैनिक समीक्षा की जा रही है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार जिले में रसोई गैस की आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है ौर उपभोक्ताओं की मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। डीएम ने बताया कि जिले में 67 वितरकों के माध्यम से गैस वितरण का काम किया जा रहा है। कंपनियों के पास कुल 19992 गैस सिलेंडरों का स्टॉक उपलब्ध है। बीते दिन 7400 सिलेंडरों की सफल डिलीवरी की गई है। जिले में रोजाना औसत 4256 बुकिंग हासिल हो रही है। इसके मुकाबले औसतन 4711 सिलेंडरों की डिलीवरी की जा रही है। डीएम ने बताया कि यह डाटा वितरण प्रणाली की सक्रियता का परिणाम है। IOCL जिले में सबसे बड़ी सेवा प्रदाता कंपनी है, जो 40 वितरकों के माध्यम से 30212 चालू बुकिंग का प्रबंधन कर रही है। इसके अलावा BPCL अपने 15 वितरकों के माध्यम से 18272 बुकिंग तथा HPCL अपने 12 वितरकों के माध्यम से 10,081 बुकिंग का संचालन कर रही है। समय पर होम डिलीवरी सुनिश्चित कराने के आदेश उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की ओर ले सभी गैस एजेंसियों को निर्देश दिया गया है कि बुकिंग के आधार पर उपभोक्ताओं को समय पर होम डिलीवरी सुनिश्चित की जाए। सिलेंडर डिलीवरी में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं हो। वर्तमान में जिले का औसत बैकलॉग 4.7 दिन है, जिसे कम करने के लिए आपूर्ति श्रृंखला को और मजबूत किया जा रहा है। गैस एजेंसियों की कार्यप्रणाली की जांच के लिए अनुमंडल पदाधिकारी और भूमि सुधार उप समाहर्ता की संयुक्त जांच टीम का गठन किया गया है। बेगूसराय सदर अनुमंडल पदाधिकारी और भूमि सुधार उप समाहर्ता की ओर ले नीलम गैस एजेंसी बगवाड़ा के गोदाम की जांच की गई। वहीं, बलिया अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा शिवम गैस एजेंसी की जांच की गई। जिला प्रशासन ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि यदि किसी एजेंसी की ओर से कालाबाजारी, निर्धारित शुल्क से अधिक राशि की मांग या डिलीवरी में अनावश्यक देरी की शिकायत हो तो इसकी सूचना तुरंत जिला नियंत्रण कक्ष 06243-450626 पर देकर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। जिससे कि उसपर आवश्यक कार्रवाई की जा सके। नियंत्रण कक्ष 24 घंटा कार्यरत है। बेगूसराय में लोगों को आसानी से रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के लिए डीएम श्रीकांत शास्त्री के निर्देश पर जिले में विभिन्न तेल विपणन कंपनियों के प्रदर्शन और रसोई गैस की उपलब्धता की दैनिक समीक्षा की जा रही है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार जिले में रसोई गैस की आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है ौर उपभोक्ताओं की मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। डीएम ने बताया कि जिले में 67 वितरकों के माध्यम से गैस वितरण का काम किया जा रहा है। कंपनियों के पास कुल 19992 गैस सिलेंडरों का स्टॉक उपलब्ध है। बीते दिन 7400 सिलेंडरों की सफल डिलीवरी की गई है। जिले में रोजाना औसत 4256 बुकिंग हासिल हो रही है। इसके मुकाबले औसतन 4711 सिलेंडरों की डिलीवरी की जा रही है। डीएम ने बताया कि यह डाटा वितरण प्रणाली की सक्रियता का परिणाम है। IOCL जिले में सबसे बड़ी सेवा प्रदाता कंपनी है, जो 40 वितरकों के माध्यम से 30212 चालू बुकिंग का प्रबंधन कर रही है। इसके अलावा BPCL अपने 15 वितरकों के माध्यम से 18272 बुकिंग तथा HPCL अपने 12 वितरकों के माध्यम से 10,081 बुकिंग का संचालन कर रही है। समय पर होम डिलीवरी सुनिश्चित कराने के आदेश उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की ओर ले सभी गैस एजेंसियों को निर्देश दिया गया है कि बुकिंग के आधार पर उपभोक्ताओं को समय पर होम डिलीवरी सुनिश्चित की जाए। सिलेंडर डिलीवरी में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं हो। वर्तमान में जिले का औसत बैकलॉग 4.7 दिन है, जिसे कम करने के लिए आपूर्ति श्रृंखला को और मजबूत किया जा रहा है। गैस एजेंसियों की कार्यप्रणाली की जांच के लिए अनुमंडल पदाधिकारी और भूमि सुधार उप समाहर्ता की संयुक्त जांच टीम का गठन किया गया है। बेगूसराय सदर अनुमंडल पदाधिकारी और भूमि सुधार उप समाहर्ता की ओर ले नीलम गैस एजेंसी बगवाड़ा के गोदाम की जांच की गई। वहीं, बलिया अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा शिवम गैस एजेंसी की जांच की गई। जिला प्रशासन ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि यदि किसी एजेंसी की ओर से कालाबाजारी, निर्धारित शुल्क से अधिक राशि की मांग या डिलीवरी में अनावश्यक देरी की शिकायत हो तो इसकी सूचना तुरंत जिला नियंत्रण कक्ष 06243-450626 पर देकर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। जिससे कि उसपर आवश्यक कार्रवाई की जा सके। नियंत्रण कक्ष 24 घंटा कार्यरत है।


