मंडला के माहिष्मती घाट पर प्रशासन और जनता का ‘रंगोत्सव’:कलेक्टर और अधिकारियों ने जनता के साथ मनाई होली; गुलाल लगाकर बधाई दी

मंडला के माहिष्मती घाट पर प्रशासन और जनता का ‘रंगोत्सव’:कलेक्टर और अधिकारियों ने जनता के साथ मनाई होली; गुलाल लगाकर बधाई दी

मंडला में होली के अवसर पर सोमवार को ऐतिहासिक माहिष्मती घाट पर प्रशासन और स्थानीय नागरिकों के बीच आपसी समन्वय और उत्साह का माहौल देखा गया। नर्मदा तट पर आयोजित इस कार्यक्रम में कलेक्टर सोमेश मिश्रा सहित अन्य जिला अधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए, जिन्होंने आम लोगों के साथ गुलाल खेलकर पर्व की औपचारिकताएं निभाईं। नर्मदा तट पर हुआ होलिका दहन कार्यक्रम की शुरुआत में माहिष्मती घाट पर विधि-विधान से पूजन के बाद होलिका दहन किया गया। उपस्थित नागरिकों और अधिकारियों ने होलिका की परिक्रमा की और सुख-समृद्धि की कामना की। नर्मदा आरती के लिए प्रसिद्ध इस घाट पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए थे। प्रशासन और जनता के बीच दिखा समन्वय आमतौर पर प्रशासनिक कार्यों में व्यस्त रहने वाले कलेक्टर और अन्य अधिकारियों ने इस बार आम जनता के बीच पहुंचकर होली मनाई। घाट पर संगीत की धुन के बीच अधिकारियों और नागरिकों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की बधाई दी। शांतिपूर्ण तरीके से हुआ आयोजन पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम रहे। माहिष्मती घाट पर आयोजित इस होली मिलन समारोह ने शहर में भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। उत्सव के दौरान “बुरा न मानो होली है” के नारों के साथ लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से रंगों के पर्व का आनंद लिया। देखें तस्वीरें…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *