सहरसा में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। बुधवार को सदर थाना परिसर में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता सदर एसडीओ श्रेयांश तिवारी और सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने संयुक्त रूप से की। बैठक में शहर के गणमान्य नागरिक, बुद्धिजीवी और विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई बैठक में रामनवमी के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने पर विस्तृत चर्चा हुई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सदर एसडीओ श्रेयांश तिवारी ने निर्देश दिए कि रामनवमी पर डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है। शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थलों पर मजिस्ट्रेट के साथ पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। गश्ती दल भी लगातार सक्रिय रहेंगे ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। बैठक के बाद प्रशासनिक अधिकारियों के नेतृत्व में शहर के विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान लोगों से शांति, भाईचारा और आपसी सहयोग बनाए रखने की अपील की गई। फ्लैग मार्च का उद्देश्य आम लोगों में सुरक्षा का विश्वास जगाना और असामाजिक तत्वों को सख्त संदेश देना था। संदिग्ध गतिविधि या अप्रिय घटना की सूचना दें प्रशासन ने बैठक में मौजूद लोगों से फीडबैक भी लिया और उनके सुझावों को गंभीरता से सुना। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अप्रिय घटना की आशंका होने पर तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचित करें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके। जिला प्रशासन रामनवमी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सहरसा में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। बुधवार को सदर थाना परिसर में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता सदर एसडीओ श्रेयांश तिवारी और सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने संयुक्त रूप से की। बैठक में शहर के गणमान्य नागरिक, बुद्धिजीवी और विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई बैठक में रामनवमी के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने पर विस्तृत चर्चा हुई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सदर एसडीओ श्रेयांश तिवारी ने निर्देश दिए कि रामनवमी पर डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है। शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थलों पर मजिस्ट्रेट के साथ पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। गश्ती दल भी लगातार सक्रिय रहेंगे ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। बैठक के बाद प्रशासनिक अधिकारियों के नेतृत्व में शहर के विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान लोगों से शांति, भाईचारा और आपसी सहयोग बनाए रखने की अपील की गई। फ्लैग मार्च का उद्देश्य आम लोगों में सुरक्षा का विश्वास जगाना और असामाजिक तत्वों को सख्त संदेश देना था। संदिग्ध गतिविधि या अप्रिय घटना की सूचना दें प्रशासन ने बैठक में मौजूद लोगों से फीडबैक भी लिया और उनके सुझावों को गंभीरता से सुना। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अप्रिय घटना की आशंका होने पर तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचित करें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके। जिला प्रशासन रामनवमी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।


