सुपौल में होली पर सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट:संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, हुड़दंगियों पर नजर; भारत-नेपाल सीमा सील

सुपौल में होली पर सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट:संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, हुड़दंगियों पर नजर; भारत-नेपाल सीमा सील

सुपौल जिले में रंगों के त्योहार होली को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। पर्व के दौरान शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों और संवेदनशील स्थलों पर दंडाधिकारियों के साथ पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी प्रकार की हुड़दंग या असामाजिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिलाधिकारी सावन कुमार और पुलिस अधीक्षक शरथ आर.एस के संयुक्त निर्देश पर पूरे जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी पुलिस गश्ती दलों को सक्रिय कर दिया गया है, और संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन की पहली नजर हुड़दंगियों पर है, साथ ही सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखी जा रही है ताकि अफवाह फैलाने वालों पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर स्थायी पुलिस पिकेट स्थापित किए गए हैं। होली के दिन लगातार पेट्रोलिंग की व्यवस्था भी की गई है। प्रशासन ने आम लोगों से शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की है, और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने को कहा है। भारत-नेपाल सीमा सील पड़ोसी देश नेपाल में होने वाले संसदीय चुनाव के कारण भारत-नेपाल सीमा पहले से ही सील है। इसका असर सीमावर्ती क्षेत्रों में भी दिख रहा है। सीमा सील होने के बावजूद, सीमाई इलाकों में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस के साथ एसएसबी के जवान भी सख्ती से गश्त कर रहे हैं, ताकि किसी भी अवैध गतिविधि या आवाजाही को रोका जा सके। प्रशासन का दावा है कि होली को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर स्तर पर निगरानी की जा रही है। सुपौल जिले में रंगों के त्योहार होली को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। पर्व के दौरान शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों और संवेदनशील स्थलों पर दंडाधिकारियों के साथ पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी प्रकार की हुड़दंग या असामाजिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिलाधिकारी सावन कुमार और पुलिस अधीक्षक शरथ आर.एस के संयुक्त निर्देश पर पूरे जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी पुलिस गश्ती दलों को सक्रिय कर दिया गया है, और संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन की पहली नजर हुड़दंगियों पर है, साथ ही सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखी जा रही है ताकि अफवाह फैलाने वालों पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर स्थायी पुलिस पिकेट स्थापित किए गए हैं। होली के दिन लगातार पेट्रोलिंग की व्यवस्था भी की गई है। प्रशासन ने आम लोगों से शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की है, और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने को कहा है। भारत-नेपाल सीमा सील पड़ोसी देश नेपाल में होने वाले संसदीय चुनाव के कारण भारत-नेपाल सीमा पहले से ही सील है। इसका असर सीमावर्ती क्षेत्रों में भी दिख रहा है। सीमा सील होने के बावजूद, सीमाई इलाकों में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस के साथ एसएसबी के जवान भी सख्ती से गश्त कर रहे हैं, ताकि किसी भी अवैध गतिविधि या आवाजाही को रोका जा सके। प्रशासन का दावा है कि होली को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर स्तर पर निगरानी की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *