शेखपुरा में रामनवमी के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बुधवार को डीएम शेखर आनंद और एसपी बलिराम कुमार चौधरी ने शांति समिति के सदस्यों के साथ मंथन सभागार में समीक्षा बैठक की। डीएम ने जिले में शांतिपूर्ण, आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ रामनवमी मनाने की अपील की। बैठक में बताया गया कि जिले में कोई भी नया जुलूस मार्ग निर्धारित नहीं किया गया है। साथ ही, कम से कम 200 सदस्यों के आधार कार्ड अनुमंडल कार्यालय, शेखपुरा में जमा कराने का निर्देश दिया गया है। शेखपुरा नगर के कटरा चौक, माहुरी टोला, अहियापुर, लाल बाग और बुधौली चौक के लोगों से विशेष रूप से शांतिपूर्वक पर्व मनाने की अपील की गई। जिला प्रशासन द्वारा जिले की विभिन्न पंचायतों से होते हुए बरबीघा में भी फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों से रामनवमी को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने और प्रशासन को विधि-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गई। बैठक से जुड़ी 2 तस्वीरें..
जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली
रामनवमी पर्व के दौरान निकलने वाले जुलूसों को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं, ताकि किसी भी प्रकार की समस्या से निपटा जा सके। जिले के सभी निवासियों से शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने और जिला प्रशासन को सहयोग करने का आग्रह किया गया है। किसी भी समस्या के लिए दूरभाष 06341-223333 पर संपर्क किया जा सकता है। जिले में कुल 25 संवेदनशील स्थलों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। उन्हें ससमय अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है, अन्यथा संबंधित पदाधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। सभी नगर कार्यपालक पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में साफ-सफाई और पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस अवसर पर अपर समाहर्ता लखींद्र पासवान, अनुमंडल पदाधिकारी प्रियंक कुमारी, सिविल सर्जन डॉ. संजय कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ. राकेश कुमार, सभी वरीय उप समाहर्ता, भूमि सुधार उप समाहर्ता सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारीगण और शांति समिति के सदस्यगण उपस्थित थे। शेखपुरा में रामनवमी के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बुधवार को डीएम शेखर आनंद और एसपी बलिराम कुमार चौधरी ने शांति समिति के सदस्यों के साथ मंथन सभागार में समीक्षा बैठक की। डीएम ने जिले में शांतिपूर्ण, आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ रामनवमी मनाने की अपील की। बैठक में बताया गया कि जिले में कोई भी नया जुलूस मार्ग निर्धारित नहीं किया गया है। साथ ही, कम से कम 200 सदस्यों के आधार कार्ड अनुमंडल कार्यालय, शेखपुरा में जमा कराने का निर्देश दिया गया है। शेखपुरा नगर के कटरा चौक, माहुरी टोला, अहियापुर, लाल बाग और बुधौली चौक के लोगों से विशेष रूप से शांतिपूर्वक पर्व मनाने की अपील की गई। जिला प्रशासन द्वारा जिले की विभिन्न पंचायतों से होते हुए बरबीघा में भी फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों से रामनवमी को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने और प्रशासन को विधि-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गई। बैठक से जुड़ी 2 तस्वीरें..
जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली
रामनवमी पर्व के दौरान निकलने वाले जुलूसों को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं, ताकि किसी भी प्रकार की समस्या से निपटा जा सके। जिले के सभी निवासियों से शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने और जिला प्रशासन को सहयोग करने का आग्रह किया गया है। किसी भी समस्या के लिए दूरभाष 06341-223333 पर संपर्क किया जा सकता है। जिले में कुल 25 संवेदनशील स्थलों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। उन्हें ससमय अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है, अन्यथा संबंधित पदाधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। सभी नगर कार्यपालक पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में साफ-सफाई और पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस अवसर पर अपर समाहर्ता लखींद्र पासवान, अनुमंडल पदाधिकारी प्रियंक कुमारी, सिविल सर्जन डॉ. संजय कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ. राकेश कुमार, सभी वरीय उप समाहर्ता, भूमि सुधार उप समाहर्ता सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारीगण और शांति समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।


