कुर्था | होली पर्व के अवसर पर शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से कुर्था प्रखंड प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी निशा कुमारी, थानाध्यक्ष समीर कुमार एवं बिजली विभाग के कनीय अभियंता सूरज कुमार द्वारा होलिका दहन हेतु चयनित स्थलों का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था एवं विधि-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। साथ ही साफ-सफाई, विद्युत आपूर्ति एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की भी गहन जांच की गई। स्थानीय प्रतिनिधियों एवं संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए पर्व के दौरान सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष समीर कुमार ने बताया कि होलिका दहन से लेकर रंगोत्सव तक थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर 15 मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गई है। संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती के साथ लगातार गश्ती की व्यवस्था की गई है। प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि होली का पर्व आपसी भाईचारे, सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचें, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके। कुर्था | होली पर्व के अवसर पर शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से कुर्था प्रखंड प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी निशा कुमारी, थानाध्यक्ष समीर कुमार एवं बिजली विभाग के कनीय अभियंता सूरज कुमार द्वारा होलिका दहन हेतु चयनित स्थलों का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था एवं विधि-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। साथ ही साफ-सफाई, विद्युत आपूर्ति एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की भी गहन जांच की गई। स्थानीय प्रतिनिधियों एवं संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए पर्व के दौरान सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष समीर कुमार ने बताया कि होलिका दहन से लेकर रंगोत्सव तक थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर 15 मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गई है। संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती के साथ लगातार गश्ती की व्यवस्था की गई है। प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि होली का पर्व आपसी भाईचारे, सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचें, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके।


