भागलपुर में ठंड को लेकर प्रशासन अलर्ट:बेघर लोगों के बीच DM ने बांटे कंबल, रात के समय विशेष निगरानी के निर्देश

भागलपुर में ठंड को लेकर प्रशासन अलर्ट:बेघर लोगों के बीच DM ने बांटे कंबल, रात के समय विशेष निगरानी के निर्देश

भागलपुर में लगातार बढ़ रही ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। ठंड से प्रभावित गरीब, असहाय और बेघर लोगों के बीच शुक्रवार को DM नवल किशोर चौधरी के नेतृत्व में DRDA परिसर में जरूरतमंदों के बीच कंबल बांटा गया। कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन के टीम मौके पर मौजूद रहे और स्वयं व्यवस्था की निगरानी की। डीएम नवल किशोर चौधरी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति ठंड से प्रभावित न रहे और चिह्नित स्थलों पर सहायता पहुंचाई जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि शीतलहर के दौरान गरीब और बेसहारा लोगों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मौके पर DDC समेत अन्य वरीय प्रशासनिक अधिकारी, नगर निगम के प्रतिनिधि और संबंधित विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे पर राहत और संतोष साफ झलक रहा था। जिले में अलाव की व्यवस्था हुई डीएम चौधरी ने बताया कि मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट को देखते हुए जिले में अलाव की व्यवस्था, रैन बसेरों, रात के समय विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। नगर निगम और सामाजिक संस्थाओं की मदद से लगातार राहत काम चलाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग को भी सतर्क रहने को कहा गया है, ताकि ठंड से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित लोगों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। नवल किशोर चौधरी ने कहा कि सरकार की योजनाओं से जरूरतमंदों को हम लोग जोड़ रहे हैं, ताकि उन्हें किसी पर डिपेंड रहने की जरूरत नहीं रहे।। आज बता दें कि भागलपुर में सुबह 9 बजे तक विजिबिलिटी 10 से भी काम रही, दोपहर होते ही धूप हो गई। जिसके कारण लोगों ने राहत की सांस ली। नई साल की शुरुआत ठंड और कनकनी के साथ शुरू हुई। भागलपुर में लगातार बढ़ रही ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। ठंड से प्रभावित गरीब, असहाय और बेघर लोगों के बीच शुक्रवार को DM नवल किशोर चौधरी के नेतृत्व में DRDA परिसर में जरूरतमंदों के बीच कंबल बांटा गया। कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन के टीम मौके पर मौजूद रहे और स्वयं व्यवस्था की निगरानी की। डीएम नवल किशोर चौधरी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति ठंड से प्रभावित न रहे और चिह्नित स्थलों पर सहायता पहुंचाई जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि शीतलहर के दौरान गरीब और बेसहारा लोगों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मौके पर DDC समेत अन्य वरीय प्रशासनिक अधिकारी, नगर निगम के प्रतिनिधि और संबंधित विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे पर राहत और संतोष साफ झलक रहा था। जिले में अलाव की व्यवस्था हुई डीएम चौधरी ने बताया कि मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट को देखते हुए जिले में अलाव की व्यवस्था, रैन बसेरों, रात के समय विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। नगर निगम और सामाजिक संस्थाओं की मदद से लगातार राहत काम चलाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग को भी सतर्क रहने को कहा गया है, ताकि ठंड से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित लोगों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। नवल किशोर चौधरी ने कहा कि सरकार की योजनाओं से जरूरतमंदों को हम लोग जोड़ रहे हैं, ताकि उन्हें किसी पर डिपेंड रहने की जरूरत नहीं रहे।। आज बता दें कि भागलपुर में सुबह 9 बजे तक विजिबिलिटी 10 से भी काम रही, दोपहर होते ही धूप हो गई। जिसके कारण लोगों ने राहत की सांस ली। नई साल की शुरुआत ठंड और कनकनी के साथ शुरू हुई।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *