माघ पूर्णिमा को लेकर सुल्तानगंज में प्रशासन सतर्क:अजगैविनाथ धाम-गंगा घाटों पर भीड़ उमड़ेगी, लाखों श्रद्धालु गंगा स्नान करेंगे

माघ पूर्णिमा को लेकर सुल्तानगंज में प्रशासन सतर्क:अजगैविनाथ धाम-गंगा घाटों पर भीड़ उमड़ेगी, लाखों श्रद्धालु गंगा स्नान करेंगे

भागलपुर के सुल्तानगंज स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल अजगैविनाथ धाम में माघ पूर्णिमा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। पर्व पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए शनिवार को स्थानीय प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने मंदिर परिसर, गंगा घाटों और मेला क्षेत्र का संयुक्त निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण दल में सुल्तानगंज थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) संजीव कुमार और मुख्य पार्षद राज कुमार गुड्डू शामिल थे। उन्होंने नमामि गंगे घाट, अजगैविनाथ गंगा घाट, मंदिर परिसर और आसपास के मेला क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान अधिकारियों ने अजगैविनाथ मंदिर के महंत प्रेमानंद गिरी से भी मिलकर सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की। लाखों श्रद्धालु गंगा स्नान करेंगे अधिकारियों के अनुसार, माघ पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालु गंगा स्नान और जलार्पण के लिए अजगैविनाथ धाम आते हैं। इसे देखते हुए दोनों प्रमुख घाटों पर भीड़ नियंत्रण के लिए बैरिकेडिंग की गई है। एसडीएम स्तर की टीम की तैनाती के साथ-साथ चेंजिंग रूम, पीने के पानी और साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है। मंदिर परिसर, गंगा घाट और मेला क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही सीसीटीवी निगरानी, महिला पुलिस बल और आपातकालीन स्थितियों के लिए त्वरित प्रतिक्रिया टीम (QRT) भी तैयार रखी गई है। मुख्य पार्षद राज कुमार गुड्डू ने जानकारी दी कि नगर परिषद ने घाटों और मेला क्षेत्र में सफाई, प्रकाश व्यवस्था और शौचालयों की समुचित व्यवस्था की है। ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो। आम लोगों से भी अपील की गई है कि वे प्रशासन का सहयोग करें और निर्धारित नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित रूप से पर्व मनाएं। निरीक्षण के दौरान नगर परिषद सुल्तानगंज के कर्मचारी, पुलिस बल और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि माघी पूर्णिमा के दौरान सुरक्षा और सुविधा दोनों पर विशेष नजर रखी जाएगी, ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में पूजा-अर्चना कर सकें। भागलपुर के सुल्तानगंज स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल अजगैविनाथ धाम में माघ पूर्णिमा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। पर्व पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए शनिवार को स्थानीय प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने मंदिर परिसर, गंगा घाटों और मेला क्षेत्र का संयुक्त निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण दल में सुल्तानगंज थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) संजीव कुमार और मुख्य पार्षद राज कुमार गुड्डू शामिल थे। उन्होंने नमामि गंगे घाट, अजगैविनाथ गंगा घाट, मंदिर परिसर और आसपास के मेला क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान अधिकारियों ने अजगैविनाथ मंदिर के महंत प्रेमानंद गिरी से भी मिलकर सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की। लाखों श्रद्धालु गंगा स्नान करेंगे अधिकारियों के अनुसार, माघ पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालु गंगा स्नान और जलार्पण के लिए अजगैविनाथ धाम आते हैं। इसे देखते हुए दोनों प्रमुख घाटों पर भीड़ नियंत्रण के लिए बैरिकेडिंग की गई है। एसडीएम स्तर की टीम की तैनाती के साथ-साथ चेंजिंग रूम, पीने के पानी और साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है। मंदिर परिसर, गंगा घाट और मेला क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही सीसीटीवी निगरानी, महिला पुलिस बल और आपातकालीन स्थितियों के लिए त्वरित प्रतिक्रिया टीम (QRT) भी तैयार रखी गई है। मुख्य पार्षद राज कुमार गुड्डू ने जानकारी दी कि नगर परिषद ने घाटों और मेला क्षेत्र में सफाई, प्रकाश व्यवस्था और शौचालयों की समुचित व्यवस्था की है। ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो। आम लोगों से भी अपील की गई है कि वे प्रशासन का सहयोग करें और निर्धारित नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित रूप से पर्व मनाएं। निरीक्षण के दौरान नगर परिषद सुल्तानगंज के कर्मचारी, पुलिस बल और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि माघी पूर्णिमा के दौरान सुरक्षा और सुविधा दोनों पर विशेष नजर रखी जाएगी, ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में पूजा-अर्चना कर सकें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *