दरभंगा में जनगणना को लेकर ट्रेनिंग:गैस आपूर्ति पर प्रशासन सक्रिय, कहा- अफवाह पर ध्यान न दें

दरभंगा में जनगणना को लेकर ट्रेनिंग:गैस आपूर्ति पर प्रशासन सक्रिय, कहा- अफवाह पर ध्यान न दें

दरभंगा में आज प्रशासनिक स्तर पर तीन महत्वपूर्ण गतिविधियां आयोजित की गईं, जिनमें जनगणना 2027 का प्रशिक्षण, गंगा स्वच्छता अभियान और एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर प्रेस वार्ता शामिल है। भारत की जनगणना 2027 के तीन दिवसीय प्रशिक्षण सत्र के तहत द्वितीय दिवस का प्रशिक्षण लहेरियासराय स्थित अम्बेडकर सभागार एवं जिला परिषद सभागार में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण में राज्य स्तरीय प्रशिक्षकों की ओर से प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण, खण्ड निर्माण, प्रगणक और पर्यवेक्षक की नियुक्ति, उनके दायित्वों सहित CMMS पोर्टल और मोबाइल एप के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई। बताया गया कि स्व-गणना (Self Enumeration) 17 अप्रैल से 1 मई 2026 तक होगा। प्रथम चरण (मकान सूचीकरण) 2 मई से 31 मई 2026 तक होगा। द्वितीय चरण (व्यक्ति गणना) 2 फरवरी से 28 फरवरी 2027 तक है। जिला जनगणना पदाधिकारी सह अपर समाहर्त्ता मनोज कुमार और उप विकास आयुक्त स्वप्निल ने प्रतिभागियों को गंभीरता से प्रशिक्षण लेने और त्रुटिरहित जनगणना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। लक्ष्मी सागर तालाब पर वृहद स्वच्छता अभियान गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत लक्ष्मी सागर तालाब के दक्षिणी घाट पर जिला गंगा समिति की ओर से वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी कौशल कुमार के निर्देशन में आयोजित इस अभियान का नेतृत्व जिला परियोजना पदाधिकारी फारूक इमाम ने किया। इस दौरान तालाब और घाट की साफ-सफाई कर कचरा हटाया गया। अभियान में एनसीसी कैडेट्स (8 बिहार बटालियन), एनएसएस स्वयंसेवक (एमएलएसएम कॉलेज), नगर निगम के स्वच्छता कर्मी, नमामि गंगे के स्वयंसेवक ने सक्रिय भागीदारी निभाई। जल संरक्षण और स्वच्छता को लेकर सामूहिक शपथ भी दिलाई गई। फारूक इमाम ने कहा कि जल स्रोतों का संरक्षण तभी संभव है जब समाज की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो।
प्रेस क्लब दरभंगा में जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुरेश कुमार ने एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर प्रेस वार्ता की। उन्होंने बताया कि 18 मार्च को 13,648 गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया। 10,157 सिलेंडर गोदाम में उपलब्ध हैं। अधिकारियों ने आमजनों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें, अनावश्यक भंडारण न करें और कालाबाजारी की सूचना प्रशासन को दें। जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। दरभंगा में आज प्रशासनिक स्तर पर तीन महत्वपूर्ण गतिविधियां आयोजित की गईं, जिनमें जनगणना 2027 का प्रशिक्षण, गंगा स्वच्छता अभियान और एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर प्रेस वार्ता शामिल है। भारत की जनगणना 2027 के तीन दिवसीय प्रशिक्षण सत्र के तहत द्वितीय दिवस का प्रशिक्षण लहेरियासराय स्थित अम्बेडकर सभागार एवं जिला परिषद सभागार में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण में राज्य स्तरीय प्रशिक्षकों की ओर से प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण, खण्ड निर्माण, प्रगणक और पर्यवेक्षक की नियुक्ति, उनके दायित्वों सहित CMMS पोर्टल और मोबाइल एप के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई। बताया गया कि स्व-गणना (Self Enumeration) 17 अप्रैल से 1 मई 2026 तक होगा। प्रथम चरण (मकान सूचीकरण) 2 मई से 31 मई 2026 तक होगा। द्वितीय चरण (व्यक्ति गणना) 2 फरवरी से 28 फरवरी 2027 तक है। जिला जनगणना पदाधिकारी सह अपर समाहर्त्ता मनोज कुमार और उप विकास आयुक्त स्वप्निल ने प्रतिभागियों को गंभीरता से प्रशिक्षण लेने और त्रुटिरहित जनगणना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। लक्ष्मी सागर तालाब पर वृहद स्वच्छता अभियान गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत लक्ष्मी सागर तालाब के दक्षिणी घाट पर जिला गंगा समिति की ओर से वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी कौशल कुमार के निर्देशन में आयोजित इस अभियान का नेतृत्व जिला परियोजना पदाधिकारी फारूक इमाम ने किया। इस दौरान तालाब और घाट की साफ-सफाई कर कचरा हटाया गया। अभियान में एनसीसी कैडेट्स (8 बिहार बटालियन), एनएसएस स्वयंसेवक (एमएलएसएम कॉलेज), नगर निगम के स्वच्छता कर्मी, नमामि गंगे के स्वयंसेवक ने सक्रिय भागीदारी निभाई। जल संरक्षण और स्वच्छता को लेकर सामूहिक शपथ भी दिलाई गई। फारूक इमाम ने कहा कि जल स्रोतों का संरक्षण तभी संभव है जब समाज की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो।
प्रेस क्लब दरभंगा में जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुरेश कुमार ने एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर प्रेस वार्ता की। उन्होंने बताया कि 18 मार्च को 13,648 गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया। 10,157 सिलेंडर गोदाम में उपलब्ध हैं। अधिकारियों ने आमजनों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें, अनावश्यक भंडारण न करें और कालाबाजारी की सूचना प्रशासन को दें। जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *