पूर्णिया में वायरल डांस वीडियो पर प्रशासन की कार्रवाई:बनमनखी अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक का तबादला, एएनएम भी हटाई गईं

पूर्णिया में वायरल डांस वीडियो पर प्रशासन की कार्रवाई:बनमनखी अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक का तबादला, एएनएम भी हटाई गईं

पूर्णिया के बनमनखी अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. प्रिंस कुमार सुमन का तबादला कर दिया गया है। वायरल डांस वीडियो मामले में जिला प्रशासन कड़ा एक्शन लिया है। वीडियो में दिखाई दे रही एएनएम कंचन रानी को भी बनमनखी से हटा दिया गया है। सबसे पहले भास्कर डिजिटल ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया था। वायरल वीडियो होली के दिन का बताया जा रहा है। वीडियो में डॉ. प्रिंस कुमार सुमन एएनएम कंचन रानी के साथ कमरे में नजर आ रहे हैं। दोनों ठुमके लगाते दिखाई दे रहे हैं। उनके हाथों में ग्लास है। दावा है कि इस ग्लास में वाइन है। दोनों हाथ में ग्लास लिए ‘पीले पीले ओ मोरे जानी’ के गाने पर अश्लील डांस करते दिख रहे हैं। वीडियो को गलत ढंग से दिखाया जा रहा है- प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी विवाद बढ़ने पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रिंस कुमार सुमन ने सफाई दी थी। उन्होंने अपना बचाव करते हुए वायरल वीडियो में दिखाई दे रही महिला को अपनी साली बताया था। उनका कहना था कि वीडियो को गलत तरीके से प्रचारित किया जा रहा है। नियमों के खिलाफ मानते हुए कार्रवाई इधर, मामला तूल पकड़ने के बाद जिला प्रशासन ने जांच के बाद कार्रवाई की है। डीएम अंशुल कुमार ने इसे सरकारी कर्मचारियों के आचार नियमों के खिलाफ मानते हुए आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, डॉ. प्रिंस कुमार सुमन को बनमनखी अनुमंडलीय अस्पताल से हटाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बड़हरा कोठी में प्रतिनियुक्त कर दिया गया है। साथ ही उन्हें बनमनखी अस्पताल में निकासी और व्ययन पदाधिकारी के प्रभार से भी मुक्त कर दिया गया है। वहीं, वीडियो में दिख रही एएनएम कंचन रानी को भी बनमनखी से हटाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, धमदाहा भेज दिया गया है। इसके अलावा जिला प्रशासन ने डॉ. विजय कुमार को बनमनखी अनुमंडलीय अस्पताल का नया प्रभारी उपाधीक्षक नियुक्त किया है। साथ ही सिविल सर्जन को पूरे मामले की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है। पूर्णिया के बनमनखी अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. प्रिंस कुमार सुमन का तबादला कर दिया गया है। वायरल डांस वीडियो मामले में जिला प्रशासन कड़ा एक्शन लिया है। वीडियो में दिखाई दे रही एएनएम कंचन रानी को भी बनमनखी से हटा दिया गया है। सबसे पहले भास्कर डिजिटल ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया था। वायरल वीडियो होली के दिन का बताया जा रहा है। वीडियो में डॉ. प्रिंस कुमार सुमन एएनएम कंचन रानी के साथ कमरे में नजर आ रहे हैं। दोनों ठुमके लगाते दिखाई दे रहे हैं। उनके हाथों में ग्लास है। दावा है कि इस ग्लास में वाइन है। दोनों हाथ में ग्लास लिए ‘पीले पीले ओ मोरे जानी’ के गाने पर अश्लील डांस करते दिख रहे हैं। वीडियो को गलत ढंग से दिखाया जा रहा है- प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी विवाद बढ़ने पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रिंस कुमार सुमन ने सफाई दी थी। उन्होंने अपना बचाव करते हुए वायरल वीडियो में दिखाई दे रही महिला को अपनी साली बताया था। उनका कहना था कि वीडियो को गलत तरीके से प्रचारित किया जा रहा है। नियमों के खिलाफ मानते हुए कार्रवाई इधर, मामला तूल पकड़ने के बाद जिला प्रशासन ने जांच के बाद कार्रवाई की है। डीएम अंशुल कुमार ने इसे सरकारी कर्मचारियों के आचार नियमों के खिलाफ मानते हुए आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, डॉ. प्रिंस कुमार सुमन को बनमनखी अनुमंडलीय अस्पताल से हटाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बड़हरा कोठी में प्रतिनियुक्त कर दिया गया है। साथ ही उन्हें बनमनखी अस्पताल में निकासी और व्ययन पदाधिकारी के प्रभार से भी मुक्त कर दिया गया है। वहीं, वीडियो में दिख रही एएनएम कंचन रानी को भी बनमनखी से हटाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, धमदाहा भेज दिया गया है। इसके अलावा जिला प्रशासन ने डॉ. विजय कुमार को बनमनखी अनुमंडलीय अस्पताल का नया प्रभारी उपाधीक्षक नियुक्त किया है। साथ ही सिविल सर्जन को पूरे मामले की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *