अररिया में अवैध बालू खनन पर प्रशासन का एक्शन:एक ट्रैक्टर जब्त, 1.10 लाख रुपये का जुर्माना; 57 जगहों पर छापेमारी

अररिया में अवैध बालू खनन पर प्रशासन का एक्शन:एक ट्रैक्टर जब्त, 1.10 लाख रुपये का जुर्माना; 57 जगहों पर छापेमारी

अररिया में अवैध बालू और मिट्टी के उत्खनन, परिवहन व भंडारण के खिलाफ जिला प्रशासन और खनन विभाग का अभियान जारी है। इसी क्रम में जोकीहाट अंचल में खान निरीक्षक की टीम ने छापेमारी कर अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को पकड़ा। जब्त किए गए ट्रैक्टर (संख्या WB65A-8593) को जोकीहाट थाना में सुरक्षित रखवाया गया है। संबंधित वाहन पर 1.10 लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। यह कार्रवाई चालक के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं मिलने के कारण की गई। छापेमारी अभियान जारी,18 वाहन जब्त जिला प्रशासन के अनुसार, अवैध खनन माफियाओं पर अंकुश लगाने के लिए छापेमारी अभियान निरंतर चल रहा है। मार्च 2026 महीने में अब तक जिले के विभिन्न हिस्सों में 57 स्थानों पर छापेमारी की गई है। इस दौरान 18 वाहन जब्त किए गए, 02 प्राथमिकी दर्ज की गईं, 01 व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई और कुल 27.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। अवैध खनन न सिर्फ पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहा है, बल्कि सरकारी राजस्व की भी हानि कर रहा है। नदियों की तलहटी से बिना अनुमति बालू निकालने से बाढ़ का खतरा बढ़ रहा है और कृषि भूमि प्रभावित हो रही है। खान निरीक्षक की टीम कर रही निगरानी खान निरीक्षक की टीम दिन-रात निगरानी कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, आगे भी ऐसे अभियान चलाए जाएंगे और माफियाओं के नेटवर्क को पूरी तरह तोड़ा जाएगा। स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई का स्वागत किया है और प्रशासन से अवैध खनन को जड़ से खत्म करने की मांग की है। जिला प्रशासन ने सभी वाहन मालिकों और ठेकेदारों को चेतावनी दी है कि बिना वैध परमिट के बालू परिवहन करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। पर्यावरण संरक्षण और सरकारी संपत्ति की सुरक्षा के लिए यह अभियान और तेज किया जाएगा। अररिया में अवैध बालू और मिट्टी के उत्खनन, परिवहन व भंडारण के खिलाफ जिला प्रशासन और खनन विभाग का अभियान जारी है। इसी क्रम में जोकीहाट अंचल में खान निरीक्षक की टीम ने छापेमारी कर अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को पकड़ा। जब्त किए गए ट्रैक्टर (संख्या WB65A-8593) को जोकीहाट थाना में सुरक्षित रखवाया गया है। संबंधित वाहन पर 1.10 लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। यह कार्रवाई चालक के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं मिलने के कारण की गई। छापेमारी अभियान जारी,18 वाहन जब्त जिला प्रशासन के अनुसार, अवैध खनन माफियाओं पर अंकुश लगाने के लिए छापेमारी अभियान निरंतर चल रहा है। मार्च 2026 महीने में अब तक जिले के विभिन्न हिस्सों में 57 स्थानों पर छापेमारी की गई है। इस दौरान 18 वाहन जब्त किए गए, 02 प्राथमिकी दर्ज की गईं, 01 व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई और कुल 27.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। अवैध खनन न सिर्फ पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहा है, बल्कि सरकारी राजस्व की भी हानि कर रहा है। नदियों की तलहटी से बिना अनुमति बालू निकालने से बाढ़ का खतरा बढ़ रहा है और कृषि भूमि प्रभावित हो रही है। खान निरीक्षक की टीम कर रही निगरानी खान निरीक्षक की टीम दिन-रात निगरानी कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, आगे भी ऐसे अभियान चलाए जाएंगे और माफियाओं के नेटवर्क को पूरी तरह तोड़ा जाएगा। स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई का स्वागत किया है और प्रशासन से अवैध खनन को जड़ से खत्म करने की मांग की है। जिला प्रशासन ने सभी वाहन मालिकों और ठेकेदारों को चेतावनी दी है कि बिना वैध परमिट के बालू परिवहन करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। पर्यावरण संरक्षण और सरकारी संपत्ति की सुरक्षा के लिए यह अभियान और तेज किया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *