Aditya Dhar Legal Notice On Dhurandhar 2 Row: बॉलीवुड की मच टॉक्ड अबाउट फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ रिलीज से पहले ही विवादों में घिरती नजर आ रही है। फिल्म के निर्देशक आदित्य धर और फिल्ममेकर संतोष कुमार एस के बीच कहानी की मौलिकता को लेकर छिड़ा विवाद अब कानूनी मोड़ ले चुका है। संतोश कुमार आरएस ने फिल्म की कहानी को अपनी स्क्रिप्ट से प्रेरित बताकर आरोप लगाए हैं, जिसके बाद आदित्य धर की टीम ने उन्हें कानूनी नोटिस भेज दिया है।
क्या है पूरा विवाद? (Aditya Dhar Legal Notice On Dhurandhar 2 Row)
फिल्ममेकर संतोश कुमार आरएस का दावा है कि उनकी 2023 में रजिस्टर कराई गई स्क्रिप्ट ‘डी-साहब’ से फिल्म की कहानी ली गई है। उनका कहना है कि उनकी कहानी में एक युवक अपने परिवार पर हुए हमले के बाद बदला लेता है और बाद में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़कर आतंकवाद के खिलाफ मिशन पर भेजा जाता है। संतोश का आरोप है कि इसी मूल विचार को लेकर फिल्म तैयार की गई है।
हालांकि निर्देशक आदित्य धर की टीम ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। सूत्रों के मुताबिक उनकी कहानी पहले से तैयार थी और इसे स्क्रीनराइटर्स असोसिएशन में सितंबर 2023 में ही रजिस्टर कराया जा चुका था, जबकि संतोश ने अपनी स्क्रिप्ट नवंबर 2023 में दर्ज कराई थी।
कानूनी कार्रवाई की तैयारी
विवाद बढ़ने के बाद आदित्य धर की कानूनी टीम ने संतोश कुमार को नोटिस भेजकर आरोपों को वापस लेने और झूठे दावों से बचने की सलाह दी है। वहीं संतोश कुमार का कहना है कि उन्हें औपचारिक नोटिस नहीं बल्कि केवल ईमेल के जरिए जवाब मिला है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह इस मामले को अदालत तक ले जाने की तैयारी कर रहे हैं।
संतोष कुमार का कहना है कि उन्होंने फिल्म के प्रोडक्शन हाउस जियो स्टूडियोज से भी संपर्क किया था, लेकिन वहां से उन्हें निर्देशक की टीम से सीधे बात करने की सलाह दी गई। अब उन्होंने संबंधित पक्षों के खिलाफ केस दर्ज करने का फैसला किया है।
फिल्म की कहानी को लेकर उठे सवाल
संतोष का दावा है कि उनकी कहानी का मुख्य किरदार और उसका बैकग्राउंड फिल्म से मिलता-जुलता है। उनके अनुसार उनकी स्क्रिप्ट में एक पूर्व सैन्य अधिकारी का बेटा अपराधियों से बदला लेने के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी के मिशन से जुड़ता है। वहीं फिल्म की टीम का कहना है कि यह पूरी तरह मौलिक कहानी है और किसी भी प्रकार की नकल का आरोप बेबुनियाद है।
रणवीर सिंह की फिल्म पर बढ़ी नजरें
इस विवाद के बीच फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे रणवीर सिंह की आगामी फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है। फिल्म पहले ही अपने एक्शन और देशभक्ति से जुड़े कथानक के कारण चर्चा में थी, लेकिन अब कानूनी विवाद ने इसे और सुर्खियों में ला दिया है।
अब देखने वाली बात ये होगी कि ये मामला अदालत तक पहुंचता है या दोनों पक्ष आपसी सहमति से इसे सुलझा लेते हैं। फिलहाल फिल्म इंडस्ट्री की नजरें इस विवाद पर टिकी हुई हैं और आने वाले दिनों में इससे जुड़े नए खुलासे सामने आ सकते हैं।


