पश्चिम चंपारण में एलपीजी गैस सिलेंडरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। इसी क्रम में एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर गैस आपूर्ति की वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी साझा की गई। अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बताया कि जिले में कुल 9,57,642 एलपीजी उपभोक्ता हैं। इनमें से 59,456 उपभोक्ताओं की बुकिंग लंबित है, जबकि प्रतिदिन औसतन 13,996 सिलेंडरों की खपत हो रही है। वर्तमान में 23,842 सिलेंडर स्टॉक में उपलब्ध उन्होंने आगे बताया कि वर्तमान में 23,842 सिलेंडर स्टॉक में उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त, 11,649 सिलेंडरों का डिस्पैच किया जा चुका है, जिससे आपूर्ति व्यवस्था को संतुलित बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है। गैस आपूर्ति से संबंधित शिकायतों के निवारण के लिए जिला स्तर पर एक कंट्रोल रूम सक्रिय है। कंट्रोल रूम के दूरभाष संख्या 06254-247002 एवं 06254-247003 पर अब तक 303 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनका त्वरित निष्पादन किया गया है। प्रशासन का उद्देश्य है कि किसी भी उपभोक्ता को अनावश्यक परेशानी न हो। गैस एजेंसियों पर दंडाधिकारियों और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति गैस वितरण के दौरान संभावित भीड़भाड़ और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न अनुमंडलों में गैस एजेंसियों पर दंडाधिकारियों और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। एजेंसी संचालकों को समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु वाहनों और वेंडरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा गैस एजेंसियों के स्टॉक और वितरण प्रणाली की लगातार निगरानी की जा रही है। गोदामों की नियमित जांच कराई जा रही है तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित एजेंसी संचालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। पश्चिम चंपारण में एलपीजी गैस सिलेंडरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। इसी क्रम में एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर गैस आपूर्ति की वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी साझा की गई। अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बताया कि जिले में कुल 9,57,642 एलपीजी उपभोक्ता हैं। इनमें से 59,456 उपभोक्ताओं की बुकिंग लंबित है, जबकि प्रतिदिन औसतन 13,996 सिलेंडरों की खपत हो रही है। वर्तमान में 23,842 सिलेंडर स्टॉक में उपलब्ध उन्होंने आगे बताया कि वर्तमान में 23,842 सिलेंडर स्टॉक में उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त, 11,649 सिलेंडरों का डिस्पैच किया जा चुका है, जिससे आपूर्ति व्यवस्था को संतुलित बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है। गैस आपूर्ति से संबंधित शिकायतों के निवारण के लिए जिला स्तर पर एक कंट्रोल रूम सक्रिय है। कंट्रोल रूम के दूरभाष संख्या 06254-247002 एवं 06254-247003 पर अब तक 303 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनका त्वरित निष्पादन किया गया है। प्रशासन का उद्देश्य है कि किसी भी उपभोक्ता को अनावश्यक परेशानी न हो। गैस एजेंसियों पर दंडाधिकारियों और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति गैस वितरण के दौरान संभावित भीड़भाड़ और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न अनुमंडलों में गैस एजेंसियों पर दंडाधिकारियों और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। एजेंसी संचालकों को समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु वाहनों और वेंडरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा गैस एजेंसियों के स्टॉक और वितरण प्रणाली की लगातार निगरानी की जा रही है। गोदामों की नियमित जांच कराई जा रही है तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित एजेंसी संचालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।


