Subashini Balasubramaniyam Last Post Before Suicide: ग्लैमर की दुनिया ऊपर से जितनी सुंदर दिखती है, अंदर से कभी-कभी उतनी ही डरावनी होती है। तमिल टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्री सुभाषिनी बालासुब्रमण्यम की अचानक मौत ने इस कड़वे सच को एक बार फिर सबके सामने ला खड़ा किया है। 36 साल की सुभाषिनी ने सोमवार 6 अप्रैल 2026 को अपने चेन्नई स्थित घर में फांसी लगातार आत्महत्या कर ली। जिसके बाद पूरे सोशल मीडिया पर हंगामा छा गया। लेकिन इस दुखद घटना के बीच उनका आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट अब लोगों की आंखों में आंसू ला रहा है। हर कोई उसे देखकर इमोशनल हो रहा है, किसी को यकीन नहीं हो रहा इतना खुश रहने वाली लड़की कैसे अपनी जिंदगी अपने हाथों से खत्म कर सकती है।
सुभाषिनी का आखिरी पोस्ट वायरल (Subashini Last Post Before Suicide)
अपनी मौत से महज दो दिन पहले, यानी 4 अप्रैल को सुभाषिनी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में वह प्रकृति के बीच बेहद शांत, खुश और बेफिक्र नजर आ रही हैं। चेहरे पर एक हल्की मुस्कान के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था- ‘जिंदगी आजकल’। वीडियो देखकर कोई अंदाजा भी नहीं लगा सकता था कि जो अभिनेत्री स्क्रीन पर मुस्कुरा रही है, वह अंदर ही अंदर किस कदर टूट चुकी है। दिलचस्प और हैरान करने वाली बात यह है कि सुभाषिनी ने इस पोस्ट पर कमेंट सेक्शन पहले से ही बंद कर रखा था, जिससे लगता है कि वह शायद लोगों की प्रतिक्रियाओं से बचना चाहती थीं।
पति से लड़ाई के बाद उठाया ये कदम (Subashini Balasubramaniyam Suicide)
सुभाषिनी के निधन की खबर इसलिए भी ज्यादा झकझोर देने वाली है क्योंकि उनकी मौत के ठीक दो दिन बाद उनकी शादी की दूसरी सालगिरह थी। खुशियों के इस मौके से ठीक पहले उन्होंने मौत को गले लगा लिया। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि सुभाषिनी का अपने पति के साथ किसी निजी बात को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद वह गहरे मानसिक तनाव में थीं। हालांकि, पुलिस अभी हर एंगल से मामले की तफ्तीश कर रही है ताकि मौत की असली वजह साफ हो सके।

सुभाषिनी का करियर रह बेहद चुनौतीपूर्ण (Subashini Balasubramaniyam News)
सुभाषिनी का सफर आसान नहीं था। वह मूल रूप से श्रीलंका की रहने वाली थीं और आंखों में बड़े सपने लेकर चेन्नई आई थीं। कई सालों तक ऑडिशन और छोटे-छोटे किरदारों के लिए संघर्ष करने के बाद उन्हें सन टीवी के लोकप्रिय सीरियल ‘कायल’ (Kayal) से असली पहचान मिली थी। इस शो ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया था। उनकी एक्टिंग में एक स्वाभाविकता थी, जिसने उन्हें दक्षिण भारतीय टीवी इंडस्ट्री का एक चमकता सितारा बना दिया था।
सोशल मीडिया पर सुभाषिनी के चाहने वाले स्तब्ध हैं। उनका आखिरी वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख लोग कह रहे हैं कि ‘हर मुस्कुराता चेहरा खुश नहीं होता’। सुभाषिनी की मौत ने एक बार फिर मानसिक स्वास्थ्य और रिश्तों की जटिलताओं पर एक गंभीर बहस छेड़ दी है। फिलहाल, पूरी तमिल इंडस्ट्री इस उभरती हुई कलाकार को नम आंखों से विदाई दे रही है।


