अभिनेता राजपाल यादव को जमानत मिली:प्रयागराज में समर्थकों ने मिठाई बांटी, पूजा-अर्चना कर मनाया जश्न

अभिनेता राजपाल यादव को जमानत मिली:प्रयागराज में समर्थकों ने मिठाई बांटी, पूजा-अर्चना कर मनाया जश्न

बॉलीवुड के लोकप्रिय कॉमेडी अभिनेता राजपाल यादव को जमानत मिलने की खबर जैसे ही सामने आई, संगम नगरी में उनके प्रशंसकों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। सिविल लाइंस स्थित सुभाष चौराहे पर समर्थकों और नगरवासियों ने एकत्र होकर शांतिपूर्ण और भावनात्मक तरीके से जश्न मनाया। बताया जा रहा है कि चेक बाउंस मामले में कानूनी प्रक्रिया के तहत अभिनेता को जेल जाना पड़ा था। हालांकि, अब जमानत मिलने के बाद उनके चाहने वालों ने राहत की सांस ली है। प्रयागराज मीडिया प्रभारी सनी केसरी के अनुसार, 1.50 करोड़ की राशि जमा कर दी गई है, जबकि शेष राशि जमा करने के लिए 18 मार्च तक का समय न्यायालय की ओर से दिया गया है।
सुभाष चौराहे पर आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों ने राजपाल यादव की तस्वीर पर पूजा-अर्चना कर तिलक लगाया और मिठाइयाँ वितरित कीं। समर्थकों ने एक-दूसरे को बधाई दी और अभिनेता की जल्द वापसी की कामना की। मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि राजपाल यादव न सिर्फ एक बेहतरीन कलाकार हैं, बल्कि अपने सादगीपूर्ण स्वभाव के कारण भी लोगों के दिलों में खास स्थान रखते हैं। कार्यक्रम में सुधीर निषाद, रश्मि शुक्ला, सरदार पतविंदर सिंह, आशीष पाल, सुजीत पाल, संतोष सिंह, दीपक पाल, महेंद्र पाल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। सभी ने इस बात पर जोर दिया कि भविष्य में ऐसी परिस्थितियां दोबारा न आएं और अभिनेता अपने काम के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करते रहें। पूरे आयोजन के दौरान माहौल पूरी तरह शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण रहा। सोशल मीडिया पर भी इस खबर को लेकर चर्चाएं तेज रहीं और प्रशंसकों ने अभिनेता के समर्थन में सकारात्मक प्रतिक्रियाएं साझा कीं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *