राज्यसभा चुनाव- बिहार में तेज हुई सरगर्मी:मैं रास सीट मांगूंगा नहीं पर भाजपा अपने वादे पर विचार करे : मांझी

बिहार में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। राज्यसभा सीट को लेकर नाराजगी की बातों को खारिज करते हुए केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि मैं नाराज नहीं हूं लेकिन सिर्फ इतना कहता हूं कि हमको कहा गया था कि लोकसभा की दो सीट और राज्यसभा की एक सीट दी जाएगी। लेकिन लोकसभा की सिर्फ एक सीट मिली। जहां तक राज्यसभा की सीट का सवाल है, मैं उनसे नहीं मांगूंगा कि हमको राज्यसभा की सीट दीजिए लेकिन आपने कहा था, आप अपने वचन के आधार पर सोचिए। अगर देना चाहें तो ठीक और नहीं देना चाहें तो भी ठीक लेकिन आपने वादा किया था, इसको हमेशा कहते रहेंगे। मांझी ने कहा कि हमेशा गठबंधन धर्म का पालन किया है और करते रहेंगे। राजद : विपक्षी उम्मीदवार का फैसला लालू करेंगे |राजद संसदीय बोर्ड तय करेगा कि विपक्ष की तरफ से राज्यसभा में किसे उम्मीदवार बनाया जाए। राजद के दोनों सांसदों जिनका राज्यसभा कार्यकाल अप्रैल में पूरा हो रहा है उनमें अमरेन्द्र धारी सिंह या प्रेमचंद्र गुप्ता में से ही किसी को उम्मीदवार बनाया जाए या तेजस्वी यादव को सहयोग करने के लिए उनकी मर्जी से नया उम्मीदवार चुना जाए। राजद संसदीय बोर्ड (प्रदेश और केन्द्रीय) की बैठक में राजद अध्यक्ष लालू यादव ये अहम निर्णय लेंगे। बैठक रविवार को 10 सर्कुलर रोड में होगी। दरअसल एआईएमआईएम अपना उम्मीदवार उतारने की बात कर दांव खेल चुका है। ऐसे में राजद संसदीय बोर्ड क्या फैसला लेता है, इस पर एआईएमआईएम की भी पैनी नजर है। बिहार में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। राज्यसभा सीट को लेकर नाराजगी की बातों को खारिज करते हुए केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि मैं नाराज नहीं हूं लेकिन सिर्फ इतना कहता हूं कि हमको कहा गया था कि लोकसभा की दो सीट और राज्यसभा की एक सीट दी जाएगी। लेकिन लोकसभा की सिर्फ एक सीट मिली। जहां तक राज्यसभा की सीट का सवाल है, मैं उनसे नहीं मांगूंगा कि हमको राज्यसभा की सीट दीजिए लेकिन आपने कहा था, आप अपने वचन के आधार पर सोचिए। अगर देना चाहें तो ठीक और नहीं देना चाहें तो भी ठीक लेकिन आपने वादा किया था, इसको हमेशा कहते रहेंगे। मांझी ने कहा कि हमेशा गठबंधन धर्म का पालन किया है और करते रहेंगे। राजद : विपक्षी उम्मीदवार का फैसला लालू करेंगे |राजद संसदीय बोर्ड तय करेगा कि विपक्ष की तरफ से राज्यसभा में किसे उम्मीदवार बनाया जाए। राजद के दोनों सांसदों जिनका राज्यसभा कार्यकाल अप्रैल में पूरा हो रहा है उनमें अमरेन्द्र धारी सिंह या प्रेमचंद्र गुप्ता में से ही किसी को उम्मीदवार बनाया जाए या तेजस्वी यादव को सहयोग करने के लिए उनकी मर्जी से नया उम्मीदवार चुना जाए। राजद संसदीय बोर्ड (प्रदेश और केन्द्रीय) की बैठक में राजद अध्यक्ष लालू यादव ये अहम निर्णय लेंगे। बैठक रविवार को 10 सर्कुलर रोड में होगी। दरअसल एआईएमआईएम अपना उम्मीदवार उतारने की बात कर दांव खेल चुका है। ऐसे में राजद संसदीय बोर्ड क्या फैसला लेता है, इस पर एआईएमआईएम की भी पैनी नजर है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *