किशनगंज में रेलवे ओवरब्रिज के नीचे अवैध पार्किंग पर नगर परिषद जल्द कार्रवाई करेगा। प्रशासन ने अनाधिकृत रूप से खड़े ट्रकों को हटाने के लिए अंतिम चेतावनी जारी की है। यह समस्या किशनगंज रेलवे स्टेशन से लेकर तेगरिया रेलवे फाटक तक फैले ओवरब्रिज के नीचे देखी जा रही है, जहां सैकड़ों ट्रक अवैध रूप से खड़े किए जाते हैं। नगर परिषद ने बताया, इससे पूर्व में भी इस संबंध में नोटिस जारी किए थे, जिसमें ओवरब्रिज के नीचे वाहन पार्क न करने की चेतावनी दी गई थी और ऐसा करने पर कानूनी कार्रवाई की बात कही गई थी। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि अवैध रूप से पार्क किए गए ट्रकों के मालिकों को तीन बार नोटिस और लिखित सूचना दी जा चुकी है। परिवहन विभाग की मदद से ट्रकों को जल्द हटाया जाएगा कार्यपालक पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि परिवहन विभाग की मदद से इन ट्रकों को जल्द से जल्द हटाया जाएगा और जुर्माना भी लगाया जाएगा। इस संबंध में परिवहन विभाग के साथ एक बैठक हुई है, जिसमें एक समिति के गठन का निर्णय लिया गया है। समिति अगले एक से दो दिनों के भीतर पुलिस बल के साथ अवैध रूप से खड़े ट्रकों पर कार्रवाई करेगी। किशनगंज में रेलवे ओवरब्रिज के नीचे अवैध पार्किंग पर नगर परिषद जल्द कार्रवाई करेगा। प्रशासन ने अनाधिकृत रूप से खड़े ट्रकों को हटाने के लिए अंतिम चेतावनी जारी की है। यह समस्या किशनगंज रेलवे स्टेशन से लेकर तेगरिया रेलवे फाटक तक फैले ओवरब्रिज के नीचे देखी जा रही है, जहां सैकड़ों ट्रक अवैध रूप से खड़े किए जाते हैं। नगर परिषद ने बताया, इससे पूर्व में भी इस संबंध में नोटिस जारी किए थे, जिसमें ओवरब्रिज के नीचे वाहन पार्क न करने की चेतावनी दी गई थी और ऐसा करने पर कानूनी कार्रवाई की बात कही गई थी। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि अवैध रूप से पार्क किए गए ट्रकों के मालिकों को तीन बार नोटिस और लिखित सूचना दी जा चुकी है। परिवहन विभाग की मदद से ट्रकों को जल्द हटाया जाएगा कार्यपालक पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि परिवहन विभाग की मदद से इन ट्रकों को जल्द से जल्द हटाया जाएगा और जुर्माना भी लगाया जाएगा। इस संबंध में परिवहन विभाग के साथ एक बैठक हुई है, जिसमें एक समिति के गठन का निर्णय लिया गया है। समिति अगले एक से दो दिनों के भीतर पुलिस बल के साथ अवैध रूप से खड़े ट्रकों पर कार्रवाई करेगी।


