गया जिले के बाराचट्टी प्रखंड अंतर्गत धनगाई थाना क्षेत्र के नकटैया गांव में गुरुवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। बिहार सरकार की लगभग 1.5 एकड़ भूमि पर अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती को जेसीबी और ट्रैक्टर चलाकर पूरी तरह नष्ट कर दिया गया। संयुक्त अभियान यह कार्रवाई वन विभाग, नारकोटिक्स विभाग, उत्पाद विभाग, धनगाई थाना पुलिस और बाराचट्टी अंचल के अधिकारियों के संयुक्त अभियान का हिस्सा थी। प्रशासन ने ड्रोन कैमरों की मदद से मौके पर पहुंचकर अफीम की फसल को खत्म किया। वन क्षेत्र पदाधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि धनगाई थाना क्षेत्र के नकटैया गांव में बिहार सरकार की भूमि पर अवैध अफीम की खेती की जा रही थी। संयुक्त अभियान के तहत इसे नष्ट कर दिया गया है। भविष्य में भी कार्रवाई जारी रहेगी उन्होंने यह भी कहा कि अवैध मादक पदार्थों की खेती के खिलाफ ऐसी कार्रवाई भविष्य में भी लगातार जारी रहेगी। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती करने वालों पर असर पड़ा है। गया जिले के बाराचट्टी प्रखंड अंतर्गत धनगाई थाना क्षेत्र के नकटैया गांव में गुरुवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। बिहार सरकार की लगभग 1.5 एकड़ भूमि पर अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती को जेसीबी और ट्रैक्टर चलाकर पूरी तरह नष्ट कर दिया गया। संयुक्त अभियान यह कार्रवाई वन विभाग, नारकोटिक्स विभाग, उत्पाद विभाग, धनगाई थाना पुलिस और बाराचट्टी अंचल के अधिकारियों के संयुक्त अभियान का हिस्सा थी। प्रशासन ने ड्रोन कैमरों की मदद से मौके पर पहुंचकर अफीम की फसल को खत्म किया। वन क्षेत्र पदाधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि धनगाई थाना क्षेत्र के नकटैया गांव में बिहार सरकार की भूमि पर अवैध अफीम की खेती की जा रही थी। संयुक्त अभियान के तहत इसे नष्ट कर दिया गया है। भविष्य में भी कार्रवाई जारी रहेगी उन्होंने यह भी कहा कि अवैध मादक पदार्थों की खेती के खिलाफ ऐसी कार्रवाई भविष्य में भी लगातार जारी रहेगी। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती करने वालों पर असर पड़ा है।


