बलरामपुर में यातायात नियम तोड़ने पर कार्रवाई:1.78 लाख का जुर्माना वसूला, 98 लोगों पर हेलमेट ने पहनने पर जुर्माना

बलरामपुर में यातायात नियम तोड़ने पर कार्रवाई:1.78 लाख का जुर्माना वसूला, 98 लोगों पर हेलमेट ने पहनने पर जुर्माना

बलरामपुर में सड़क सुरक्षा माह के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। 8 जनवरी 2026 को ‘नो हेलमेट, नो फ्यूल’ अभियान के आठवें दिन परिवहन विभाग की टीम ने पेट्रोल पंपों पर औचक निरीक्षण किया और बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर सीधी कार्रवाई की। इस अभियान के तहत कुल 98 दोपहिया वाहन चालकों को बिना हेलमेट पाया गया, जिनके तत्काल चालान किए गए। इसके अतिरिक्त, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग करने पर 4 चालान, बीमा समाप्त हो चुके वाहनों पर 10 चालान और परमिट शर्तों का उल्लंघन करने वाली 3 बसों पर भी कार्रवाई की गई। एक ओवरलोड वाहन का भी चालान किया गया। प्रशासन ने जनपद के सभी पेट्रोल पंप संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे बिना हेलमेट आने वाले दोपहिया वाहन चालकों को ईंधन न दें। इस कदम का उद्देश्य यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करना है। इस सघन प्रवर्तन कार्रवाई में कुल ₹1,78,000 (एक लाख अठहत्तर हजार रुपये) का जुर्माना लगाया गया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) बृजेश ने बताया कि सड़क सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में भी यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *