‘धुरंधर 2’ की गालियों पर 18 दिन बाद एक्शन, एसपी असलम के फेमस डायलॉग को किया गया म्यूट

‘धुरंधर 2’ की गालियों पर 18 दिन बाद एक्शन, एसपी असलम के फेमस डायलॉग को किया गया म्यूट

Dhurandhar 2 Sanjay Dutt Scene Censored: इस साल की अभी तक की सबसे बड़ी फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर तो धमाल मचा ही रही है, पर कभी अपने किरदार तो कभी कहानी और डायलॉग्स के चलते सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन रहती हैं। वहीं, इसकी चर्चा एक और वजह से भी हो रही थी, वो थी फिल्म में इस्तेमाल की गई गालियां। आम तौर पर सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ऐसी गालियों को म्यूट कर देता है, लेकिन थियेटर्स में दर्शक ये देखकर हैरान थे कि इस ‘धुरंधर 2’ को बिना गालियों को म्यूट किए ही रिलीज करने की परमीशन मिल गई थी।

‘धुरंधर 2’ का संजय दत्त का सीन किया गया म्यूट (Dhurandhar 2 Sanjay Dutt Scene Censored)

‘बॉलीवुड हंगामा’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के मेकर्स ने फिल्म के नए प्रिंट में कुछ गालियों को म्यूट कर दिया है। पोर्टल के मुताबिक, फिल्म के पहले प्रिंट्स में कुछ गालियों को म्यूट किया गया था, लेकिन कई गालियों को वैसे ही छोड़ दिया गया था। अब, नए प्रिंट में और भी गालियों को सेंसर किया गया है। जैसे ‘ऑपरेशन लियारी’ वाले सीन में संजय दत्त के चाय पीने वाले डायलॉग था, जिसमें वह कहते हैं, ‘ल** च*** क्या?’ को म्यूट कर दिया गया है। हालांकि, डायलॉग बोलते समय एक्टर ने जो इशारा किया था, वह अभी भी फिल्म में मौजूद है।”

Sanjay Dutt abusive scene cut
संजय दत्त का सीन हुआ म्यूट। (फोटो सोर्स: IMDb)

वहीं, “राकेश बेदी जब अपना पेडीक्योर करवा रहे थे, तब उन्होंने जो गाली दी थी, और ‘आरी आरी’ गाने के सीक्वेंस में एक किरदार ने जो गाली दी थी, उसे भी म्यूट कर दिया गया है। फिल्म के कई सीन्स जिनमें इस तरह की कुछ और गालियां थीं, उनको म्यूट किया गया है। हालांकि, ‘B*a’ और ‘Gu’ जैसे शब्दों को म्यूट नहीं किया है।”

एक नाम को भी काल्पनिक नाम से बदला गया

रिपोर्ट में आगे बताया गया कि CBFC ने कई बदलाव सुझाए थे। लिस्ट में शामिल 21 बदलावों में से कई में गालियों को म्यूट करना या बदलना शामिल था, हालांकि, ऑफिशियल कट लिस्ट में उन शब्दों का जिक्र नहीं किया गया था। इसके अलावा, एक जगह पर एक बिना गाली वाले शब्द को बदल दिया गया, जबकि दो दूसरी जगहों पर एक शब्द को म्यूट कर दिया गया और शायद एक नाम को किसी काल्पनिक नाम से बदल दिया गया है।

जानकारी के लिए बता दें कि, कुछ दिन पहले ‘धुरंधर 2’ का एक नया प्रिंट सिनेमाघरों में भेजा गया था। क्योंकि फिल्म मेकर्स ने फिल्म के एक वायरल सीन में हुई गलती को ठीक किया था। ये वही सीन था जिसमें शीशे में एक कैमरामैन नजर आ रहा था। इस सीन को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा भी हु थी।

धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Dhurandhar Box Office Collection)

अगर फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो रिलीज के 18 दिन बाद ‘धुरंधर 2’ भारत में बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। इस फिल्म ने 18 दिनों में भारत में बॉक्स ऑफिस पर 1,013.77 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं, फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1,600 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *