नवादा में जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) नवीन कुमार पांडे ने अचानक सड़क पर उतरकर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दो दर्जन से अधिक गाड़ियों को पकड़ा गया है। DTO नवीन कुमार पांडे ने बताया कि जिले में स्टंटबाजी की घटनाएं बहुत ज्यादा देखने को मिल रही हैं। उन्होंने गलत तरीके से गाड़ी चलाने वाले युवाओं को चेतावनी दी कि अब उनके खिलाफ किसी भी सूरत में कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। अभियान में ओवरलोडिंग करने वाले वाहनों को भी पकड़ा जा रहा है। ई-रिक्शा और अन्य वाहनों में अत्यधिक ओवरलोडिंग देखने को मिल रही है, ऐसे चालकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। यह अभियान जिलाधिकारी (DM) रवि प्रकाश के आदेश पर चलाया जा रहा है। नियमों का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि नाबालिग वाहन न चलाएं, बिना हेलमेट के गाड़ी न चलाएं और सीट बेल्ट पहनकर ही वाहन चलाएं। नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जिले में लगातार बढ़ रही दुर्घटनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन ने यह सख्त कदम उठाया है। लोगों से यह भी अपील की गई है कि वे अपने नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने न दें, क्योंकि इससे उनकी और दूसरों की जान जोखिम में पड़ती है। यदि नाबालिग चालक एक बार में नहीं सुधरते हैं, तो उनके माता-पिता के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है। नवादा में जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) नवीन कुमार पांडे ने अचानक सड़क पर उतरकर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दो दर्जन से अधिक गाड़ियों को पकड़ा गया है। DTO नवीन कुमार पांडे ने बताया कि जिले में स्टंटबाजी की घटनाएं बहुत ज्यादा देखने को मिल रही हैं। उन्होंने गलत तरीके से गाड़ी चलाने वाले युवाओं को चेतावनी दी कि अब उनके खिलाफ किसी भी सूरत में कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। अभियान में ओवरलोडिंग करने वाले वाहनों को भी पकड़ा जा रहा है। ई-रिक्शा और अन्य वाहनों में अत्यधिक ओवरलोडिंग देखने को मिल रही है, ऐसे चालकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। यह अभियान जिलाधिकारी (DM) रवि प्रकाश के आदेश पर चलाया जा रहा है। नियमों का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि नाबालिग वाहन न चलाएं, बिना हेलमेट के गाड़ी न चलाएं और सीट बेल्ट पहनकर ही वाहन चलाएं। नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जिले में लगातार बढ़ रही दुर्घटनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन ने यह सख्त कदम उठाया है। लोगों से यह भी अपील की गई है कि वे अपने नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने न दें, क्योंकि इससे उनकी और दूसरों की जान जोखिम में पड़ती है। यदि नाबालिग चालक एक बार में नहीं सुधरते हैं, तो उनके माता-पिता के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है।


