लखनऊ में सिंगल यूज प्लास्टिक पर कार्रवाई:गंदगी फैलाने वालों पर 42,500 का जुर्माना, प्रतिबंधित पॉलीथीन 10.5 किलो जब्त

लखनऊ में सिंगल यूज प्लास्टिक पर कार्रवाई:गंदगी फैलाने वालों पर 42,500 का जुर्माना, प्रतिबंधित पॉलीथीन 10.5 किलो जब्त

लखनऊ में सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल और गंदगी फैलाने पर नगर निगम ने अभियान चलाकर कार्रवाई की है। राजाबाजार वार्ड में इमामबाड़े के आसपास अभियान चलाया गया। जोनल सेनेटरी अधिकारी रामसकल यादव के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में 13 दुकानों का निरीक्षण किया गया। सिंगल यूज प्लास्टिक का उल्लंघन तो नहीं मिला, लेकिन अतिक्रमण और गंदगी फैलाने पर 5 चालान करते हुए ₹2,500 का शमन शुल्क वसूला गया। जोन-7 में भारी जुर्माना, पॉलीथीन जब्ती जोनल अधिकारी रामेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में तकरोही मार्केट, अम्बेडकर चौराहा और सेक्टर-12 इंदिरा नगर में अभियान हुआ। इस दौरान राधे-राधे दूध डेरी, श्री लक्ष्मी कुबेर भंडार, शुद्ध दूध डेरी और उस्मान मीट शॉप पर प्रतिबंधित पॉलीथीन मिलने पर ₹39,000 का जुर्माना लगाया गया। टीम ने 10.5 किलोग्राम पॉलीथीन जब्त की और गंदगी फैलाने पर ₹3,500 का अतिरिक्त जुर्माना वसूला। कुल मिलाकर ₹42,500 का शमन शुल्क जमा कराया गया।नगर निगम प्रशासन ने कहा है कि सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग और गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *