घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार को शहर और आसपास के क्षेत्रों में की गई आकस्मिक जांच के दौरान 12 होटलों से 18 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। कलेक्टर ऋषव गुप्ता के निर्देश पर संयुक्त जांच दलों ने बाजार क्षेत्र में अचानक निरीक्षण कर कार्रवाई की। इस दौरान शहर के अग्रवाल राजभोग किचिन और हशमती दरबार सहित छैगांवमाखन के टिकली ढाबा, चाइनीज ढाबा, मैत्री अमृत तुल्य, राजस्थान ढाबा और श्रीश्याम ढाबा से घरेलू सिलेंडर जब्त किए गए। इन प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था। जिला आपूर्ति अधिकारी दिनेश सावले ने बताया कि घरेलू सिलेंडरों का व्यवसायिक उपयोग नियमों के विरुद्ध है। ऐसे मामलों पर आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। जिले में एलपीजी गैस की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और पर्याप्त मात्रा में सिलेंडरों का स्टॉक उपलब्ध है। उपभोक्ता फोन से गैस बुकिंग करेंगे तो गैस एजेंसियों द्वारा उन्हें होम डिलीवरी की सुविधा दी जाएगी। होटल टिक्कड़ पर मिला अवैध स्टाक
इधर, शहर के मशहूर होटल टिक्कड़ पर प्रशासन को कमर्शियल गैस का अवैध स्टाक मिला हैं। इसके साथ ही घरेलू गैस सिलेंडर भी जब्त किए हैं। फिलहाल मौके पर कार्रवाई चल रही है। प्रशिक्षु आईएएस डॉ. श्रीकृष्ण सुशीर और प्रशिक्षु आईपीएस अमित कुमार सहित खाद्य आपूर्ति अधिकारी रोहित देवल मौके पर हैं।


