समस्तीपुर|जिले में बिजली विभाग ने मार्च महीने में ऐसा ताबड़तोड़ अभियान चलाया कि बिजली चोरों में हड़कंप मच गया। तय लक्ष्य 388 के मुकाबले विभाग ने सीधे 450 दर्ज कर ‘ओवरअचीव’ कर लिया। इस कार्रवाई में करीब 1 करोड़ 31 लाख रुपये की राजस्व क्षति सामने आई, जिसमें से अब तक करीब 47 लाख रुपये की वसूली भी कर ली गई है। बिजली विभाग की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। गांव से लेकर शहर तक चेकिंग अभियान तेज है। विभाग ने साफ कर दिया है कि अब चोरी करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। समस्तीपुर|जिले में बिजली विभाग ने मार्च महीने में ऐसा ताबड़तोड़ अभियान चलाया कि बिजली चोरों में हड़कंप मच गया। तय लक्ष्य 388 के मुकाबले विभाग ने सीधे 450 दर्ज कर ‘ओवरअचीव’ कर लिया। इस कार्रवाई में करीब 1 करोड़ 31 लाख रुपये की राजस्व क्षति सामने आई, जिसमें से अब तक करीब 47 लाख रुपये की वसूली भी कर ली गई है। बिजली विभाग की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। गांव से लेकर शहर तक चेकिंग अभियान तेज है। विभाग ने साफ कर दिया है कि अब चोरी करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।


