मुरैना में डेयरी मिठाई दुकानों पर कार्रवाई:घी, पनीर, मावा और मिठाई के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे

मुरैना में डेयरी मिठाई दुकानों पर कार्रवाई:घी, पनीर, मावा और मिठाई के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे

होली का त्यौहार आ गया है ऐसे में मिलावटी खाद्य पदार्थों मिठाई, घी, पनीर, मावा रोकने कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ के द्वारा खाद्य विभाग को निरंतर जिले में सभी सब डिविजनों पर मिठाई की दुकानों, दूध डेयरियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए है। इसी क्रम में खाद्य विभाग के द्वारा आज बानमौर तहसील में विभिन्न मिठाई दुकानों एवं डेयरियों से मावा, घी, पनीर, मिठाई पर कार्रवाई करते हुए जांच सैंपल लिए गए। बानमौर तहसील में कार्रवाई खाद्य विभाग के द्वारा आज बानमौर तहसीलदार कल्पना शर्मा के नेतृत्व में बानमौर तहसील के विभिन्न मिठाई और डेयरी प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई करते हुए घी, पनीर, मिठाई, मावा के जांच सैंपल लिए। इस कार्रवाई से मिलावट खोरों में हड़कंप मच गई। बानमौर तहसील क्षेत्र में इन पर हुई कार्रवाई तीन दिन से कार्रवाई जारी कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ के अनुसार होली का त्यौहार है, इसलिए खाद्य विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिए गए है। तीन दिन से जिले भर में कार्रवाई जारी है। चलित खाद्य प्रयोग शाला भी कार्रवाई कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *