सुपौल में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर कार्रवाई:अवैध रूप से जमाकर बेचने की तैयारी विफल, 108 सिलेंडर जब्त

सुपौल में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर कार्रवाई:अवैध रूप से जमाकर बेचने की तैयारी विफल, 108 सिलेंडर जब्त

सुपौल जिले के सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड क्षेत्र में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। भपटियाही थानाध्यक्ष प्रजेश दुबे, राजस्व पदाधिकारी तथा बीसीओ चन्दीकेश्वर झा के नेतृत्व में संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान अवैध रूप से जमा कर कालाबाजारी के उद्देश्य से रखे गए कुल 108 गैस सिलेंडर बरामद किए गए। छापेमारी दल में भपटियाही थाना के एसआई शौर्य दिब्यनसु, बलदेव राम, रंजीत कुमार सहित पुलिस बल के कई जवान शामिल थे। प्रशासन को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रखंड क्षेत्र के कुछ स्थानों पर घरेलू गैस सिलेंडरों को अवैध रूप से जमा कर अधिक कीमत पर बेचने की तैयारी की जा रही है। सूचना के आधार पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की। कालाबाजारी की लगातार मिल रही थी शिकायत बीसीओ चन्दीकेश्वर झा ने बताया कि सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड क्षेत्र में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी की शिकायत लगातार मिल रही थी। इसी को लेकर संयुक्त टीम का गठन कर कार्रवाई की गई छापेमारी के दौरान 108 गैस सिलेंडर बरामद किए गए हैं, जिन्हें अवैध रूप से जमा कर रखा गया था। बरामद सिलेंडरों को जब्त कर लिया गया है और संबंधित लोगों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले में आवश्यक वस्तु अधिनियम सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है। प्रशासन इस बात की भी जांच कर रहा है कि इन सिलेंडरों की आपूर्ति कहां से की जा रही थी और इसमें किन-किन लोगों की संलिप्तता है। अवैध बिक्री करने वालों पर होगी कार्रवाई थानाध्यक्ष प्रजेश दुबे ने कहा कि गैस सिलेंडर की कालाबाजारी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आम लोगों को मिलने वाली आवश्यक वस्तुओं की अवैध बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आगे भी इस तरह के अभियान लगातार चलाए जाएंगे ताकि कालाबाजारी पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कालाबाजारी करने वालों में हड़कंप मच गया है। वहीं स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन की इस पहल की सराहना की है और ऐसे अभियान जारी रखने की मांग की है। सुपौल जिले के सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड क्षेत्र में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। भपटियाही थानाध्यक्ष प्रजेश दुबे, राजस्व पदाधिकारी तथा बीसीओ चन्दीकेश्वर झा के नेतृत्व में संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान अवैध रूप से जमा कर कालाबाजारी के उद्देश्य से रखे गए कुल 108 गैस सिलेंडर बरामद किए गए। छापेमारी दल में भपटियाही थाना के एसआई शौर्य दिब्यनसु, बलदेव राम, रंजीत कुमार सहित पुलिस बल के कई जवान शामिल थे। प्रशासन को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रखंड क्षेत्र के कुछ स्थानों पर घरेलू गैस सिलेंडरों को अवैध रूप से जमा कर अधिक कीमत पर बेचने की तैयारी की जा रही है। सूचना के आधार पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की। कालाबाजारी की लगातार मिल रही थी शिकायत बीसीओ चन्दीकेश्वर झा ने बताया कि सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड क्षेत्र में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी की शिकायत लगातार मिल रही थी। इसी को लेकर संयुक्त टीम का गठन कर कार्रवाई की गई छापेमारी के दौरान 108 गैस सिलेंडर बरामद किए गए हैं, जिन्हें अवैध रूप से जमा कर रखा गया था। बरामद सिलेंडरों को जब्त कर लिया गया है और संबंधित लोगों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले में आवश्यक वस्तु अधिनियम सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है। प्रशासन इस बात की भी जांच कर रहा है कि इन सिलेंडरों की आपूर्ति कहां से की जा रही थी और इसमें किन-किन लोगों की संलिप्तता है। अवैध बिक्री करने वालों पर होगी कार्रवाई थानाध्यक्ष प्रजेश दुबे ने कहा कि गैस सिलेंडर की कालाबाजारी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आम लोगों को मिलने वाली आवश्यक वस्तुओं की अवैध बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आगे भी इस तरह के अभियान लगातार चलाए जाएंगे ताकि कालाबाजारी पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कालाबाजारी करने वालों में हड़कंप मच गया है। वहीं स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन की इस पहल की सराहना की है और ऐसे अभियान जारी रखने की मांग की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *