बांसवाड़ा में शोर-शराबे के खिलाफ कार्यवाही, दो मोडिफाइड डीजे जब्त:उदाजी का गढ़ा व रूपजी का खेड़ा स्कूल के पास तेज साउंड बजा रहे थे

बांसवाड़ा में शोर-शराबे के खिलाफ कार्यवाही, दो मोडिफाइड डीजे जब्त:उदाजी का गढ़ा व रूपजी का खेड़ा स्कूल के पास तेज साउंड बजा रहे थे

​जिले में ध्वनि प्रदूषण और शोर-शराबे के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपना लिया है। खमेरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तेज आवाज में डीजे बजाने वाली दो बोलेरो पिकअप को जब्त किया है। पुलिस ने राजस्थान कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के तहत दो अलग-अलग मामले दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ​पुलिस को देख डीजे बजाते हुए भागने लगा चालक ​पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाधिकारी महेन्द्र सिंह देवड़ा की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रूपजी का खेड़ा के ग्राउंड में एक पिकअप तेज आवाज में डीजे बजा रही थी। जब पुलिस ने रुकने का इशारा किया, तो चालक पंकज निनामा (22) निवासी सोबनिया (प्रतापगढ़) डीजे बजाते हुए गाड़ी को खमेरा की तरफ भगा ले गया। पुलिस ने पीछा कर उसे घेराबंदी कर पकड़ा। ​12 स्पीकर और 3 एम्पलीफायर का था ‘लोहे का जाल’ ​जब पुलिस ने जब्त की गई पिकअप की जांच की, तो अधिकारी भी हैरान रह गए। गाड़ी के अंदर 12 स्पीकर (प्रत्येक 1000 वॉट) और 3 एम्पलीफायर लगे हुए थे। इतने भारी भरकम सिस्टम से निकलने वाली ध्वनि सामान्य स्तर से कई गुना ज्यादा थी। ​दूसरी कार्रवाई: उदाजी का गडा स्कूल के पास पकड़ा गया दूसरा डीजे ​इसी तरह पुलिस ने दूसरी कार्रवाई उदाजी का गढ़ा स्कूल के पास की। यहाँ पिकअप में लाउडस्पीकर से तेज कर्कश ध्वनि में गाने बजाते हुए निलेश राठौड़ (20) निवासी महापुरा को पकड़ा गया। पुलिस ने इस पिकअप को भी जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है। ​ये रहे टीम के सदस्य ​इस कार्रवाई में थानाधिकारी महेन्द्र सिंह देवड़ा के साथ उप निरीक्षक शंकरलाल, हेड कांस्टेबल विजय कुमार, कांस्टेबल प्रदीप, व कैलाश शामिल रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *