बांका में अवैध बालू खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला के निर्देश पर बुधवार रात अमरपुर और रजौन थाना क्षेत्र में छापेमारी कर चार ट्रैक्टर जब्त किए गए। इस दौरान अवैध खनन और परिवहन के आरोप में 4.82 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया। यह संयुक्त छापेमारी अनुमंडल पदाधिकारी राजकुमार के नेतृत्व में की गई। इसमें जिला खनन पदाधिकारी, खनन विभाग की टीम, सशस्त्र जिला पुलिस बल और स्थानीय पुलिस बल शामिल थे। टीम ने चान्दन नदी क्षेत्र में व्यापक स्तर पर अभियान चलाया। बालू लोडेड 4 ट्रैक्टर जब्त छापेमारी दल को देखते ही रजौन थाना क्षेत्र के डरपा बालू घाट पर अवैध खनन में संलिप्त लोग वाहनों के साथ भागने लगे। हालांकि, टीम ने तत्परता दिखाते हुए कुल अवैध बालू लोडेड चार ट्रैक्टरों को घेरकर जब्त कर लिया। सभी वाहन चालक मौके से फरार हो गए। जब्त किए गए सभी ट्रैक्टरों को गृह रक्षकों की मदद से रजौन थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है। इस संबंध में सभी वाहन मालिकों के खिलाफ रजौन थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। 498.36 लाख रुपए का दंड अधिरोपित बता दें कि जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला और पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा के निर्देश पर वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक खनिजों के अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध कुल 1141 छापेमारी की जा चुकी हैं। इन कार्रवाइयों में 172 वाहन जब्त किए गए, 146 प्राथमिकी दर्ज हुईं और कुल 498.36 लाख रुपए का दंड अधिरोपित किया गया। अमरपुर और रजौन थाना क्षेत्रों में खनन मामलों को लेकर अब तक 41 प्राथमिकी, 16 गिरफ्तारियां और 45 वाहनों की जब्ती की गई है। जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अवैध खनन पर पूर्ण अंकुश लगाने के लिए छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। बांका में अवैध बालू खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला के निर्देश पर बुधवार रात अमरपुर और रजौन थाना क्षेत्र में छापेमारी कर चार ट्रैक्टर जब्त किए गए। इस दौरान अवैध खनन और परिवहन के आरोप में 4.82 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया। यह संयुक्त छापेमारी अनुमंडल पदाधिकारी राजकुमार के नेतृत्व में की गई। इसमें जिला खनन पदाधिकारी, खनन विभाग की टीम, सशस्त्र जिला पुलिस बल और स्थानीय पुलिस बल शामिल थे। टीम ने चान्दन नदी क्षेत्र में व्यापक स्तर पर अभियान चलाया। बालू लोडेड 4 ट्रैक्टर जब्त छापेमारी दल को देखते ही रजौन थाना क्षेत्र के डरपा बालू घाट पर अवैध खनन में संलिप्त लोग वाहनों के साथ भागने लगे। हालांकि, टीम ने तत्परता दिखाते हुए कुल अवैध बालू लोडेड चार ट्रैक्टरों को घेरकर जब्त कर लिया। सभी वाहन चालक मौके से फरार हो गए। जब्त किए गए सभी ट्रैक्टरों को गृह रक्षकों की मदद से रजौन थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है। इस संबंध में सभी वाहन मालिकों के खिलाफ रजौन थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। 498.36 लाख रुपए का दंड अधिरोपित बता दें कि जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला और पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा के निर्देश पर वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक खनिजों के अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध कुल 1141 छापेमारी की जा चुकी हैं। इन कार्रवाइयों में 172 वाहन जब्त किए गए, 146 प्राथमिकी दर्ज हुईं और कुल 498.36 लाख रुपए का दंड अधिरोपित किया गया। अमरपुर और रजौन थाना क्षेत्रों में खनन मामलों को लेकर अब तक 41 प्राथमिकी, 16 गिरफ्तारियां और 45 वाहनों की जब्ती की गई है। जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अवैध खनन पर पूर्ण अंकुश लगाने के लिए छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।


