गयाजी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी के खिलाफ कार्रवाई:39 LPG-69 कंज्यूमर कार्ड जब्त, पिता-बेटा गिरफ्तार

गयाजी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी के खिलाफ कार्रवाई:39 LPG-69 कंज्यूमर कार्ड जब्त, पिता-बेटा गिरफ्तार

गयाजी के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गैस की कालाबाजारी का भांडाफोड़ किया है। मानपुर कृष्णा नगर में छापेमारी कर 39 एलपीजी गैस सिलिंडर और 69 उपभोक्ता कार्ड जब्त किए गए। मौके से बाप-बेटा को गिरफ्तार किया गया, जबकि गिरोह से जुड़े अन्य लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस को गश्ती के दौरान सूचना मिली थी कि कृष्णा नगर में एक मकान में भारी मात्रा में गैस सिलिंडर जमा कर ब्लैक में बेचा जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान दो लोग भागने की कोशिश कर रहे थे, जिन्हें मौके पर ही पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजय सिंह (50) और उसके बेटे सन्नी कुमार (19) के रूप में हुई है। दोनों मूल रूप से फतेहपुर के रहने वाले हैं, लेकिन फिलहाल कृष्णा नगर में रह रहे थे। कुल 26 सिलिंडर बरामद तलाशी के दौरान अजय सिंह के मकान से अलग-अलग कंपनियों के कुल 26 सिलिंडर बरामद हुए। इनमें इंडेन, भारत गैस और एचपी के घरेलू व व्यावसायिक सिलिंडर शामिल हैं। कुछ भरे हुए थे, कुछ आधे भरे और कई खाली भी मिले। इसके अलावा 69 कंज्यूमर कार्ड भी बरामद किए गए, जो अलग-अलग गैस एजेंसियों के नाम पर जारी हैं। पुलिस को मौके से कई खाता बुक भी मिली हैं, जिससे साफ संकेत मिल रहा है कि यह काम लंबे समय से संगठित तरीके से चल रहा था। पुलिस का मानना है कि यह एक बड़ा गिरोह है, जो लोगों के नाम पर गैस कनेक्शन लेकर सिलिंडर की कालाबाजारी करता था। थानाध्यक्ष ने बताया कि जब आरोपियों से बरामद सिलिंडर और कार्ड के बारे में पूछताछ की गई, तो वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इससे साफ हो गया कि पूरा खेल अवैध तरीके से चल रहा था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम और उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। साथ ही अन्य फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है। पुलिस का कहना है कि आबादी वाले इलाके में इस तरह गैस सिलिंडर का भंडारण बेहद खतरनाक है। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था। गयाजी के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गैस की कालाबाजारी का भांडाफोड़ किया है। मानपुर कृष्णा नगर में छापेमारी कर 39 एलपीजी गैस सिलिंडर और 69 उपभोक्ता कार्ड जब्त किए गए। मौके से बाप-बेटा को गिरफ्तार किया गया, जबकि गिरोह से जुड़े अन्य लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस को गश्ती के दौरान सूचना मिली थी कि कृष्णा नगर में एक मकान में भारी मात्रा में गैस सिलिंडर जमा कर ब्लैक में बेचा जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान दो लोग भागने की कोशिश कर रहे थे, जिन्हें मौके पर ही पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजय सिंह (50) और उसके बेटे सन्नी कुमार (19) के रूप में हुई है। दोनों मूल रूप से फतेहपुर के रहने वाले हैं, लेकिन फिलहाल कृष्णा नगर में रह रहे थे। कुल 26 सिलिंडर बरामद तलाशी के दौरान अजय सिंह के मकान से अलग-अलग कंपनियों के कुल 26 सिलिंडर बरामद हुए। इनमें इंडेन, भारत गैस और एचपी के घरेलू व व्यावसायिक सिलिंडर शामिल हैं। कुछ भरे हुए थे, कुछ आधे भरे और कई खाली भी मिले। इसके अलावा 69 कंज्यूमर कार्ड भी बरामद किए गए, जो अलग-अलग गैस एजेंसियों के नाम पर जारी हैं। पुलिस को मौके से कई खाता बुक भी मिली हैं, जिससे साफ संकेत मिल रहा है कि यह काम लंबे समय से संगठित तरीके से चल रहा था। पुलिस का मानना है कि यह एक बड़ा गिरोह है, जो लोगों के नाम पर गैस कनेक्शन लेकर सिलिंडर की कालाबाजारी करता था। थानाध्यक्ष ने बताया कि जब आरोपियों से बरामद सिलिंडर और कार्ड के बारे में पूछताछ की गई, तो वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इससे साफ हो गया कि पूरा खेल अवैध तरीके से चल रहा था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम और उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। साथ ही अन्य फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है। पुलिस का कहना है कि आबादी वाले इलाके में इस तरह गैस सिलिंडर का भंडारण बेहद खतरनाक है। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *