आचार्य युवराज पांडेय धमतरी पहुंचे, भव्य स्वागत:मंदिरों में दर्शन किए, धर्मांतरण पर दिया बयान

आचार्य युवराज पांडेय धमतरी पहुंचे, भव्य स्वागत:मंदिरों में दर्शन किए, धर्मांतरण पर दिया बयान

प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य युवराज पांडेय का देर रात छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में आगमन हुआ। उनके पहुंचने पर जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने शहर के विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना की और धर्मांतरण के मुद्दे पर भी बयान दिया। आचार्य युवराज पांडेय का धमतरी शहर में यह पहला आगमन था। मुजगहन गांव में स्वागत के बाद वे धमतरी के जगन्नाथ मंदिर, बूढ़ेश्वर मंदिर, बिलाई माता मंदिर और मां अंगार मोती मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे। भक्तों ने पुष्प वर्षा, शाल और श्रीफल भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया। बूढ़ेश्वर मंदिर में आयोजित आरती में महापौर रामू रोहरा, जल सभापति अखिलेश सोनकर और स्वास्थ्य सभापति नीलेश लुनिया सहित मंदिर समिति के सदस्य और श्रद्धालु उपस्थित थे। आचार्य पांडेय ने सबसे पहले जगदीश मंदिर में भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद लिया। इसके बाद बूढ़ेश्वर मंदिर में आरती में शामिल हुए और स्वयं भी महादेव की आरती की। उन्होंने बिलाई माता मंदिर और मां अंगार मोती मंदिर पहुंचकर भी आशीर्वाद प्राप्त किया। धर्मांतरण के मुद्दे पर आचार्य पंडित युवराज पांडेय ने कहा कि सभी सनातनी अपने-अपने कार्यक्रमों में लगे हुए हैं। उन्होंने धमतरी के सभी मंदिरों में दर्शन करने की इच्छा व्यक्त की थी, जिसे धमतरी निवासियों की भी इच्छा बताया गया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उन्होंने अपने पिछले अनुभवों का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि जहां पिछली बार उनकी कथा चल रही थी, वहां लाखों श्रद्धालु मौजूद थे, लेकिन पुलिस और सुरक्षा व्यवस्था नगण्य थी। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को आवश्यक बताते हुए अपील की थी, जिसके बाद तत्काल सुरक्षा बल तैनात किया गया था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *