शेखपुरा में 3 साल से भागा आरोपी गिरफ्तार:मवेशी की मौत पर झड़प में 8 हुए थे घायल, कोर्ट ने जारी किया था वारंट

शेखपुरा में 3 साल से भागा आरोपी गिरफ्तार:मवेशी की मौत पर झड़प में 8 हुए थे घायल, कोर्ट ने जारी किया था वारंट

शेखपुरा में जयरामपुर थाना पुलिस ने जानलेवा हमले के एक मामले में 3 साल से फरार चल रहे आरोपी रमेश यादव को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी तोय गढ़ गांव निवासी बाढो यादव का बेटा है। थाना अध्यक्ष पीयूष कुमार ने बताया कि तीन साल पहले गांव में एक मवेशी की मौत के बाद दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इस मारपीट की घटना में दोनों पक्षों के कुल 8 लोग घायल हो गए थे। स्थानीय थाने में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई घटना के संबंध में दोनों पक्षों द्वारा स्थानीय थाने में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। रमेश यादव इस मामले में फरार चल रहा था, जिसके बाद कोर्ट ने उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था। पुलिस निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया इसी वारंट के आलोक में जयरामपुर थाना अध्यक्ष सह पुलिस सब इंस्पेक्टर पीयूष कुमार के नेतृत्व में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को पुलिस निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले के अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। शेखपुरा में जयरामपुर थाना पुलिस ने जानलेवा हमले के एक मामले में 3 साल से फरार चल रहे आरोपी रमेश यादव को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी तोय गढ़ गांव निवासी बाढो यादव का बेटा है। थाना अध्यक्ष पीयूष कुमार ने बताया कि तीन साल पहले गांव में एक मवेशी की मौत के बाद दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इस मारपीट की घटना में दोनों पक्षों के कुल 8 लोग घायल हो गए थे। स्थानीय थाने में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई घटना के संबंध में दोनों पक्षों द्वारा स्थानीय थाने में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। रमेश यादव इस मामले में फरार चल रहा था, जिसके बाद कोर्ट ने उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था। पुलिस निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया इसी वारंट के आलोक में जयरामपुर थाना अध्यक्ष सह पुलिस सब इंस्पेक्टर पीयूष कुमार के नेतृत्व में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को पुलिस निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले के अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *