गुरुग्राम में घर में चोरी का आरोपी गिरफ्तार:ताला तोड़कर कीमती सामान लेकर हुआ फरार, नशे का आदी, एक पहले पकड़ा गया

गुरुग्राम में घर में चोरी का आरोपी गिरफ्तार:ताला तोड़कर कीमती सामान लेकर हुआ फरार, नशे का आदी, एक पहले पकड़ा गया

गुरुग्राम पुलिस ने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने के मामले में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया एक हुक्का भी बरामद किया गया है। यह गिरफ्तारी फर्रुखनगर अपराध शाखा की टीम ने की है। पटौदी पुलिस को इस संबंध में 11 फरवरी 2026 को शिकायत मिली थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि 9 फरवरी को गांव लोकरा स्थित उसके खेत में बने मकान का ताला तोड़कर चोर हुक्का और इन्वर्टर बैटरी चुरा ले गए थे। इस शिकायत पर पटौदी थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। चोरी का आरोपी गिरफ्तार मामले की जांच के दौरान, अपराध शाखा फर्रुखनगर की टीम ने पहले आरोपी राजीव (38) को 14 फरवरी 2026 को पटौदी-बिलासपुर बाईपास से गिरफ्तार किया था। राजीव अलवर जिले के तिजारा गांव का निवासी है। नशे की लत पूरी करने के लिए वारदात अब इसी मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी हाकमु उर्फ हक्कू को उसके गांव जीवाना, जिला अलवर (राजस्थान) से गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी हाकमु ने बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की लत पूरी करने के लिए उसने अपने साथी राजीव के साथ मिलकर इस चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। मामले की जांच में जुटी पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी हाकमु के खिलाफ पहले भी चोरी के तीन मामले दर्ज हैं, जिनमें दो अलवर और एक रेवाड़ी जिले में दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया एक हुक्का बरामद कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है और पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *