बाड़ी हिंगलाज मंदिर में चोरी का आरोपी गिरफ्तार,:चुराया था चांदी मुकुट और नगदी; अलग अलग राज्यों में 15 केस दर्ज

रायसेन जिले के बाड़ी में स्थित प्रसिद्ध हिंगलाज माता मंदिर में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी का नाम जितेंद्र उर्फ जतिन उर्फ कान्हा सिकलीगर है। उसके खिलाफ मध्य प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों में भी चोरी, नकबजनी और लूट के कुल 15 मामले दर्ज हैं। यह घटना 22-23 फरवरी 2026 की रात की है। अज्ञात चोरों ने मंदिर के गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और दान पेटी से नकदी के साथ माताजी के चांदी के आभूषण चुरा लिए। मंदिर के गुरुजी रविंद्र कुमार चौबे की शिकायत पर बाड़ी थाने में मामला दर्ज किया गया था।
आरोपी ने चुराया था चांदी का मुकुट, पुलिस ने जब्त की पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के निर्देश पर, एसडीओपी नीलम चौधरी के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने टीम के साथ जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपी जितेंद्र उर्फ जतिन उर्फ कान्हा सिकलीगर (33) को गिरफ्तार किया गया। वह इंदौर के द्वारिकापुरी आकाश नगर का निवासी है और वर्तमान में देवास के सतवास में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी के द्वारा चोरी किया गया चांदी का मुकुट और नकदी जब्त की। आरोपी को न्यायालय बरेली में पेश किया गया। जितेंद्र उर्फ जतिन उर्फ कान्हा सिकलीगर के खिलाफ पहले से ही मध्य प्रदेश और अन्य राज्यों में चोरी, नकबजनी, लूट और मारपीट के कुल 15 अपराध दर्ज हैं। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी राजेश तिवारी, संजय यादव, विनीता विश्वकर्मा, देवेंद्र सिंह और की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *