औरंगाबाद में जलती हुई एक कार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मुखिया पर एक युवक ने जान से मारने की धमकी देने और गाड़ी में आग लगाने का आरोप लगाया है। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। कल पुलिस को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो मिला था, जिसमें एक युवक यह कहते हुए नजर आ रहा है कि संडा पंचायत के मुखिया गुलाम सरवर ने उसके साथ गाली-गलौज की है।जान से मारने की धमकी दी है और पूर्व में उसकी गाड़ी जला दी गई थी। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी सत्यता की जांच और आवश्यक कार्रवाई के लिए कुटुंबा थाना को निर्देश दिया। कुटुंबा थानाध्यक्ष ने प्रारंभिक जांच में बताया गया कि वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति कुटुंबा थाना क्षेत्र के संडा गांव निवासी सूबेदार आंसारी का बेटा इरफान अंसारी है। थाने में दिया गया था आवेदन जांच के क्रम में यह तथ्य सामने आया कि 20 अक्टूबर को इरफान अंसारी की खड़ी गाड़ी में आग लगाकर जलाने की घटना हुई थी। इस संबंध में इरफान अंसारी की मा के लिखित आवेदन के आधार पर कुटुंबा थाना कांड संख्या 149/25 दर्ज किया गया था। कांड में संडा पंचायत के मुखिया गुलाम सरवर अंसारी, इजहार अंसारी और समीम अंसारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। औरंगाबाद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों से संबंधित मामला पहले से थाना में दर्ज है और उस पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने तीनों नामजद अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई की है।कांड अनुसंधान के दौरान सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है, ताकि मामले की सच्चाई सामने लाई जा सके और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके। थानाध्यक्ष इरफान आलम ने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करने के बाद युवक से संपर्क किया गया और आवेदन मंगा कर पहले ही प्राथमिक दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। लेकिन युवक बार-बार सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करता है। औरंगाबाद में जलती हुई एक कार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मुखिया पर एक युवक ने जान से मारने की धमकी देने और गाड़ी में आग लगाने का आरोप लगाया है। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। कल पुलिस को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो मिला था, जिसमें एक युवक यह कहते हुए नजर आ रहा है कि संडा पंचायत के मुखिया गुलाम सरवर ने उसके साथ गाली-गलौज की है।जान से मारने की धमकी दी है और पूर्व में उसकी गाड़ी जला दी गई थी। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी सत्यता की जांच और आवश्यक कार्रवाई के लिए कुटुंबा थाना को निर्देश दिया। कुटुंबा थानाध्यक्ष ने प्रारंभिक जांच में बताया गया कि वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति कुटुंबा थाना क्षेत्र के संडा गांव निवासी सूबेदार आंसारी का बेटा इरफान अंसारी है। थाने में दिया गया था आवेदन जांच के क्रम में यह तथ्य सामने आया कि 20 अक्टूबर को इरफान अंसारी की खड़ी गाड़ी में आग लगाकर जलाने की घटना हुई थी। इस संबंध में इरफान अंसारी की मा के लिखित आवेदन के आधार पर कुटुंबा थाना कांड संख्या 149/25 दर्ज किया गया था। कांड में संडा पंचायत के मुखिया गुलाम सरवर अंसारी, इजहार अंसारी और समीम अंसारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। औरंगाबाद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों से संबंधित मामला पहले से थाना में दर्ज है और उस पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने तीनों नामजद अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई की है।कांड अनुसंधान के दौरान सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है, ताकि मामले की सच्चाई सामने लाई जा सके और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके। थानाध्यक्ष इरफान आलम ने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करने के बाद युवक से संपर्क किया गया और आवेदन मंगा कर पहले ही प्राथमिक दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। लेकिन युवक बार-बार सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करता है।


