जामनगर में 8 लाख की लूट का 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

जामनगर में 8 लाख की लूट का 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

जामनगर. राजकोट रेंज पुलिस टीम ने जामनगर के पंचकोशी बी डिवीजन पुलिस स्टेशन में दर्ज करीब 8.50 लाख रुपए की लूट के मामले में 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया।
राजकोट रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक निर्लिप्त राय के निर्देश पर रेंज के जिलों में गंभीर अपराध करके फरार चल रहे अपराधियों को पकड़ने के लिए खास अभियान चलाया जा रहा है।
जामनगर के पुलिस अधीक्षक डॉ रवि मोहन सैनी ने उन आरोपियों को गिरफ्तार करने को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया था, जिन पर इनाम घोषित था।
राजकोट रेंज के पीएसआइ पी.एन. मोरी, बी.सी. मियात्रा और टीम ने ह्यूमन सोर्स और टेक्निकल एनालिसिस के आधार पर जांच की। स्टाफ को आरोपी के लोकेशन के बारे में सटीक जानकारी मिली।
इस जानकारी के आधार पर टीम ने दाहोद हाइवे पर राबडाल बस स्टेशन के पास निगरानी रखी। इस दौरान आरोपी भुवन सिंह वसुनिया को गिरफ्तार किया। वह मध्य प्रदेश का मूल निवासी है।
उसने अन्य साथियों के साथ मिलकर वर्ष 2021 में खेत में सो रहे शिकायतकर्ता और गवाहों से मारपीट की और नकदी और आभूषण सहित कुल 8.50 लाख रुपए लूट लिए।
इस संबंध में जामनगर के पंचकोशी बी डिवीजन पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया। इस मामले में आरोपी पिछले पांच साल से फरार था।
जामनगर पुलिस ने उस पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। आरोपी को गिरफ्तार कर जामनगर के पंचकोशी बी डिवीजन पुलिस को सौंप दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *