रीवा में नाबालिग से रेप का आरोपी गिरफ्तार:शादी का झांसा देकर पति की तरह साथ रखा; सितंबर से थी तलाश, अब भेजा जेल

रीवा में नाबालिग से रेप का आरोपी गिरफ्तार:शादी का झांसा देकर पति की तरह साथ रखा; सितंबर से थी तलाश, अब भेजा जेल

रीवा के गुढ़ थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर नाबालिग युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने खुद को पति बताकर पीड़िता को अपने साथ रखा और कई बार शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस ने आरोपी मनीष कोल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पीड़िता ने सितंबर 2025 में मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। 16 साल की थी पीड़िता, पति-पत्नी की तरह रहे पीड़िता ने पुलिस को बताया कि घटना के समय उसकी उम्र 16 साल 4 माह थी। आरोपी मनीष कोल ने उसे शादी का भरोसा दिलाया और अपने साथ ले गया। वहां आरोपी ने खुद को उसका पति बताया और दोनों पति-पत्नी की तरह साथ रहे। इस दौरान आरोपी ने लगातार उसका शारीरिक शोषण किया। सितंबर में हुई थी शिकायत, BNS और पॉक्सो एक्ट में केस गुढ़ थाना प्रभारी शैल यादव ने बताया कि पीड़िता ने 2 सितंबर 2025 को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने अपराध क्रमांक 297/25 दर्ज कर जांच शुरू की थी। विवेचना के दौरान पीड़िता के बयान दर्ज किए गए, जिनमें आरोपों की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2), 64(2)(एम), 96 और पॉक्सो एक्ट की धारा 5/6 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *