किशनगंज में नाबालिग से रेप का आरोपी गिरफ्तार:खेत से लौटने के दौरान पकड़ा, पड़ोस के घर में बनाया बंधक

किशनगंज में नाबालिग से रेप का आरोपी गिरफ्तार:खेत से लौटने के दौरान पकड़ा, पड़ोस के घर में बनाया बंधक

किशनगंज में एक नाबालिग लड़की के साथ गलत हरकत के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया गया है। सदर थाना पुलिस ने आरोपी शुकलाल सोरेन को उसके घर के पास से पकड़ा। युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। यह प्राथमिकी गुरुवार को दर्ज की गई थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि बुधवार को पीड़ित नाबालिग लड़की अपनी मां के साथ खेत में काम करने गई थी। लड़की खेत से पहले ही घर के लिए निकल गई थी। जब नाबालिग लड़की की मां बाद में घर पहुंची, तो लड़की वहां नहीं मिली। खोजबीन के दौरान पता चला कि नाबालिग लड़की को पास के एक घर में बंद करके रखा गया है। बंधक से छुड़ा ले गई मां परिजन मौके पर पहुंचे और लड़की को अपने घर ले आए। घर आने पर नाबालिग लड़की ने अपनी मां को बताया कि उसके साथ एक युवक ने गलत हरकत की थी। इस मामले में सदर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। किशनगंज में एक नाबालिग लड़की के साथ गलत हरकत के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया गया है। सदर थाना पुलिस ने आरोपी शुकलाल सोरेन को उसके घर के पास से पकड़ा। युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। यह प्राथमिकी गुरुवार को दर्ज की गई थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि बुधवार को पीड़ित नाबालिग लड़की अपनी मां के साथ खेत में काम करने गई थी। लड़की खेत से पहले ही घर के लिए निकल गई थी। जब नाबालिग लड़की की मां बाद में घर पहुंची, तो लड़की वहां नहीं मिली। खोजबीन के दौरान पता चला कि नाबालिग लड़की को पास के एक घर में बंद करके रखा गया है। बंधक से छुड़ा ले गई मां परिजन मौके पर पहुंचे और लड़की को अपने घर ले आए। घर आने पर नाबालिग लड़की ने अपनी मां को बताया कि उसके साथ एक युवक ने गलत हरकत की थी। इस मामले में सदर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *