किशनगंज में बंगाल की एक युवती ने बंगाल के दालकोला थाना क्षेत्र के एक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। युवती के बयान पर रविवार को सदर थाना में आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान मिथुन कुमार दास के रूप में हुई है, जो दालकोला थाना क्षेत्र का निवासी है। नर्सिंगहोम में हुई थी आरोपी युवक से मुलाकाल दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, पीड़ित युवती वर्ष 2021 से किशनगंज के एक नर्सिंगहोम में कार्यरत थी। वर्ष 2022 में उसकी पहचान आरोपी युवक से हुई, जो उसी नर्सिंगहोम में काम करता था। इस दौरान दोनों साथ भोजन करते थे। युवती ने आरोप लगाया है कि इसी बात का फायदा उठाकर आरोपी युवक उसके कमरे में घुस गया और जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने पर युवक ने युवती से शादी करने का वादा किया। इसके बाद भी वह लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। जब भी युवती शादी की बात करती, आरोपी टालमटोल करता था। जेवर खरीदने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये लेकर फरार बाद में, आरोपी युवक ने युवती से शादी करने का झांसा देकर जेवर खरीदने के नाम पर उससे डेढ़ लाख रुपये ले लिए और फरार हो गया। कुछ दिनों बाद, रविवार को पीड़ित युवती की नजर अचानक एक मेले में आरोपी युवक पर पड़ी। युवती ने उससे शादी का वादा कर फरार होने का कारण पूछा, जिस पर युवक ने उसके साथ दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया। पीड़ित युवती ने तत्काल डायल 112 पर घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को पकड़कर थाने ले आई। सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने बताया कि युवती के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। किशनगंज में बंगाल की एक युवती ने बंगाल के दालकोला थाना क्षेत्र के एक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। युवती के बयान पर रविवार को सदर थाना में आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान मिथुन कुमार दास के रूप में हुई है, जो दालकोला थाना क्षेत्र का निवासी है। नर्सिंगहोम में हुई थी आरोपी युवक से मुलाकाल दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, पीड़ित युवती वर्ष 2021 से किशनगंज के एक नर्सिंगहोम में कार्यरत थी। वर्ष 2022 में उसकी पहचान आरोपी युवक से हुई, जो उसी नर्सिंगहोम में काम करता था। इस दौरान दोनों साथ भोजन करते थे। युवती ने आरोप लगाया है कि इसी बात का फायदा उठाकर आरोपी युवक उसके कमरे में घुस गया और जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने पर युवक ने युवती से शादी करने का वादा किया। इसके बाद भी वह लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। जब भी युवती शादी की बात करती, आरोपी टालमटोल करता था। जेवर खरीदने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये लेकर फरार बाद में, आरोपी युवक ने युवती से शादी करने का झांसा देकर जेवर खरीदने के नाम पर उससे डेढ़ लाख रुपये ले लिए और फरार हो गया। कुछ दिनों बाद, रविवार को पीड़ित युवती की नजर अचानक एक मेले में आरोपी युवक पर पड़ी। युवती ने उससे शादी का वादा कर फरार होने का कारण पूछा, जिस पर युवक ने उसके साथ दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया। पीड़ित युवती ने तत्काल डायल 112 पर घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को पकड़कर थाने ले आई। सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने बताया कि युवती के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


