वैशाली में प्रेम-प्रसंग में भाभी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार युवक ने हाजत में जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना के बाद पुलिस ने उसे तुरंत लालगंज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। युवक की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। घटना बेलसर थाना क्षेत्र के मौना बिशनपुर गांव की है। शनिवार 11 अप्रैल को गर्भवती महिला का शव आंगन में पड़ा मिला। महिला से पड़ोस में रहने वाले देवर ने पहले रेप का प्रयास किया। जब महिला ने इसका विरोध किया तो उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। घटना की सूचना आरोपी खुद ही पुलिस को फोन पर दी। महिला की पहचान राधा कुमारी (26) के रूप में हुई है। उसके दो बच्चे (एक बेटा, एक बेटी) है। पुलिस जांच के दौरान महिला के देवर साहिल पटेल पर प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप लगा। इसके बाद पुलिस ने शनिवार की रात उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद साहिल पटेल को बेलसर थाना लाया गया था। यहीं हाजत में उसने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे अस्पताल पहुंचाया। घटना से जुड़ी 3 तस्वीरें…
अब पूरी घटना सिलसिलेवार पढ़िए… वैशाली मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र की राधा कुमारी की शादी 7 साल पहले बेलसर थाने के दीपक पटेल के साथ हुई। दीपक पटेल शादी के बाद अक्सर काम के सिलसिले में घर से बाहर रहता था। घटना के दिन (शनिवार) को भी पति पुणे में नौकरी कर रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इसी दौरान घर से 100 मीटर की दूरी पर रहने वाले पड़ोसी साहिल पटेल से राधा की बातचीत शुरू हुई। दोनों को कई बार बातचीत करते परिजनों ने भी देखा। जिसके बाद पंचायत हुई और दोनों को समझा-बुझाकर अलग कर दिया गया। इसके बाद से महिला घर से बहुत कम ही बाहर निकलती थी। लेकिन पड़ोसी साहिल नहीं माना और महिला से बातचीत करने और उसके घर जाने के कोशिश करता रहा। घर में अकेली थी बहू महिला की सास ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि शनिवार की सुबह घर में सबकुछ नॉर्मल था। मैं खाना बनाकर काम पर चली गई। घर में बहू अकेली थी। इसी दौरान पड़ोसी साहिल पटेल आया और उसके साथ जबरदस्ती की। जब बहू ने इसका विरोध किया तो उसका गला दबा दिया। इसी दौरान उसने पुलिस को फोन कर हमलोगों का नाम फंसा दिया। अभी खुद ही फरार है। बहन लेटी थी, पूरा गांव आंगन में था मृतका के भाई ने कहा कि हम जैसे ही काम के लिए घर से निकले, थोड़ी देर बाद ही मेरी बहन के ससुराल से फोन आ गया कि आपकी बहन अब नहीं बची। मैं तुरंत अपने घर पहुंचा, वहां से मां-पिता को लेकर बेलसर पहुंचा, तो देखा बहन घर के आंगन में लेटी पड़ी है। आसपास पूरा गांव जमा है। मुझे कुछ समझ नहीं आया ये क्या हुआ अचानक। पुलिस में हमलोग कंप्लेन करने की तैयारी कर रहे हैं। भाई ने कहा कि बहन अक्सर मां को ससुराल में होने वाले विवाद की जानकारी देती रहती थी। आज क्या हुआ अचानक इसका पता नहीं है। बहन के बारे में प्रेम-प्रसंग की बातें सरासर झूठी है। वैशाली एसपी विक्रम सिहाग ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि महिला की हत्या के मामले में युवक को थाने लाया गया था। युवक ने पैकेट से कुछ निकालकर खाने का प्रयास किया। उसे तुरंत इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। एसपी ने पुष्टि की कि युवक की स्थिति ठीक है और उसके परिवार के सदस्य उसके साथ हैं। वैशाली में प्रेम-प्रसंग में भाभी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार युवक ने हाजत में जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना के बाद पुलिस ने उसे तुरंत लालगंज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। युवक की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। घटना बेलसर थाना क्षेत्र के मौना बिशनपुर गांव की है। शनिवार 11 अप्रैल को गर्भवती महिला का शव आंगन में पड़ा मिला। महिला से पड़ोस में रहने वाले देवर ने पहले रेप का प्रयास किया। जब महिला ने इसका विरोध किया तो उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। घटना की सूचना आरोपी खुद ही पुलिस को फोन पर दी। महिला की पहचान राधा कुमारी (26) के रूप में हुई है। उसके दो बच्चे (एक बेटा, एक बेटी) है। पुलिस जांच के दौरान महिला के देवर साहिल पटेल पर प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप लगा। इसके बाद पुलिस ने शनिवार की रात उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद साहिल पटेल को बेलसर थाना लाया गया था। यहीं हाजत में उसने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे अस्पताल पहुंचाया। घटना से जुड़ी 3 तस्वीरें…
अब पूरी घटना सिलसिलेवार पढ़िए… वैशाली मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र की राधा कुमारी की शादी 7 साल पहले बेलसर थाने के दीपक पटेल के साथ हुई। दीपक पटेल शादी के बाद अक्सर काम के सिलसिले में घर से बाहर रहता था। घटना के दिन (शनिवार) को भी पति पुणे में नौकरी कर रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इसी दौरान घर से 100 मीटर की दूरी पर रहने वाले पड़ोसी साहिल पटेल से राधा की बातचीत शुरू हुई। दोनों को कई बार बातचीत करते परिजनों ने भी देखा। जिसके बाद पंचायत हुई और दोनों को समझा-बुझाकर अलग कर दिया गया। इसके बाद से महिला घर से बहुत कम ही बाहर निकलती थी। लेकिन पड़ोसी साहिल नहीं माना और महिला से बातचीत करने और उसके घर जाने के कोशिश करता रहा। घर में अकेली थी बहू महिला की सास ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि शनिवार की सुबह घर में सबकुछ नॉर्मल था। मैं खाना बनाकर काम पर चली गई। घर में बहू अकेली थी। इसी दौरान पड़ोसी साहिल पटेल आया और उसके साथ जबरदस्ती की। जब बहू ने इसका विरोध किया तो उसका गला दबा दिया। इसी दौरान उसने पुलिस को फोन कर हमलोगों का नाम फंसा दिया। अभी खुद ही फरार है। बहन लेटी थी, पूरा गांव आंगन में था मृतका के भाई ने कहा कि हम जैसे ही काम के लिए घर से निकले, थोड़ी देर बाद ही मेरी बहन के ससुराल से फोन आ गया कि आपकी बहन अब नहीं बची। मैं तुरंत अपने घर पहुंचा, वहां से मां-पिता को लेकर बेलसर पहुंचा, तो देखा बहन घर के आंगन में लेटी पड़ी है। आसपास पूरा गांव जमा है। मुझे कुछ समझ नहीं आया ये क्या हुआ अचानक। पुलिस में हमलोग कंप्लेन करने की तैयारी कर रहे हैं। भाई ने कहा कि बहन अक्सर मां को ससुराल में होने वाले विवाद की जानकारी देती रहती थी। आज क्या हुआ अचानक इसका पता नहीं है। बहन के बारे में प्रेम-प्रसंग की बातें सरासर झूठी है। वैशाली एसपी विक्रम सिहाग ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि महिला की हत्या के मामले में युवक को थाने लाया गया था। युवक ने पैकेट से कुछ निकालकर खाने का प्रयास किया। उसे तुरंत इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। एसपी ने पुष्टि की कि युवक की स्थिति ठीक है और उसके परिवार के सदस्य उसके साथ हैं।


